लखनऊ: युवती समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। ठाकुरगंज में युवती समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। ठाकुरगंज के आदर्श नगर निवासी रजनी के मुताबिक बेटी विभा पाण्डेय (19) बीते एक वर्ष से घर पर ही रह रही थी। 

शनिवार रात में बेटी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह काफी देर तक बेटी के न उठने पर आवाज दी पर कोई जवाब नहीं आया। कमरे में जाकर देखा तो बेटी का शव फंदे से लटका हुआ था। 

वहीं ठाकुरगंज के विश्वास नगर आसिर पाण्डेय (23) प्राइवेट नौकरी करता था। भाई अखिल ने बताया कि मां रानी पाण्डेय की तबीयत अक्सर खराब रहती थी, जिसको लेकर वह काफी परेशान रहता था। 

शनिवार रात को मां ने खाना खाने के लिए कहा तो आसिर बाद में खाने की बात कहकर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे के कुंडे के सहारे लटका हुआ था। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन




*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ