जौनपुर: फगुआ गायकी की खुमारी में झूमें श्रोता | #NayaSaveraNetwork
![]() |
पारंपरिक होली गीत कार्यक्रम में आनंद लेते लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
पारंपरिक होली गीत के दौरान हुई पुष्प वर्षा
बक्शा जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के सुजियामऊ गांव में बुधवार को पारंपरिक होली गीत का आयोजन किया गया। इस दौरान वाद्य यंत्रों की धुन पर फगुआ गीतों को सुनकर श्रोता मन्त्र-मुग्ध हो गये। होली गीत सुनने के लिए दूर-दराज से पहुँचे सैकड़ों श्रोताओं पर पुष्प वर्षा की गई। कलाकारों ने अवधी, फगुआ, उलारा, चैता, बेलवइया, चहका, धमार आदि गीत की शानदार प्रस्तुति दी। आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री पति उपाध्याय उर्फ भैवा के आवास पर आयोजित होली मिलन गीत में प्रख्यात गायक रामआसरे तिवारी द्वारा चहका गीत ''झोकवन बहई बयार अटिरया लम्बी छवाई द बालम'' तथा जहर लागेला रे बिना बलमा फगुनवा जहर लागेला प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। तिवारी ने फगुआ ''होली खेलै मदन गोपाल गोकुल की गलियां'' व सवतिया से नैन लड़ाय सुना भावविभोर कर दिया। 95 वर्षीय बड़कऊ उपाध्याय ने चौताल ''मोहि अवध छयल दिलदारे नयन शर मारे'' जैसेपरम्परागत होली गीत प्रस्तुत कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। प्रख्यात गायक लालसाहब पाठक ने आगे-आगे राम चलत है पीछे लक्ष्मण भाई एवं कैलाश शुक्ला ने होली खेलै रघुबीरा अवध में होली खेलै रघुबीरा सुना श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रामनवल शुक्ल, रामसकल दूबे, विदितनारायन उपाध्याय, कृष्णानन्द उपाध्याय, अम्बिका उपाध्याय, धर्मदत्त उपाध्याय, विद्यानन्द उपाध्याय, सूरज उपाध्याय ने लुप्त हो रही लोकगीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। अंत में आयोजक एवं गीतों के संरक्षण में प्रमुख योगदान करने वाले श्री पति उपाध्याय ने आये हुए लोगो के प्रति आभार ब्यक्त करतें हुए नई पीढ़ी के लोगों से लुप्त हो रही विधा को सहेजने की जरूरत बताई।कार्यक्रम में दीवानी वार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेन्द्रनाथ उपाध्याय एवं कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया। इस दौरान लोकसेवा अध्यक्ष प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी, प्रख्यात चिकित्सक आईएमए अध्यक्ष डॉ. अरु ण कुमार मिश्र, रामकृष्ण त्रिपाठी, डॉ. मनोज मिश्र, कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर, रामे·ार त्रिपाठी, रामदयाल, वीएचपी जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश दूबे, जयंती प्रसाद मिश्र, गौरीशंकर मिश्र, प्रोफेसर अशोक सिंह, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, रामदयाल, सुनील दूबे, श्रीकांत पाण्डेय, शिवाकांत पाण्डेय, रामनयन उपाध्याय, राजेन्द्र तिवारी, विनीत तिवारी, प्रभाकर चतुर्वेदी, अधिवक्ता कृपाशंकर त्रिपाठी, राजे·ार त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |