भाजपा के भगवा रंग में शामिल हो गए कांग्रेस के कृपाशंकर पांडे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह की राजनीतिक पारी के प्रारंभ से ही उनके साथ परछाई की तरह लगे रहे कांग्रेस के युवा नेता कृपाशंकर पांडे  आखिरकार कल होली के साथ भाजपा के रंग में शामिल हो गए। 

जुहू स्थित होटल सन एंड सैंड में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा मुंबई भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार ने उन्हें भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में शामिल कर लिया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, कृपाशंकर सिंह, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर, भाजपा युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना, सांसद मनोज तिवारी सांसद दिनेश लाल निरहुआ पूर्व विधायक सुभाष पासी, बीजेपी के महाराष्ट्र सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे, तथा बीजेपी नेता संजय उपाध्याय उपस्थित रहे। कृपाशंकर सिंह के भाजपा में जाने के बाद से ही पांडे के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई थी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देर आए दुरुस्त आए कहते हुए पांडे को बधाई दी।


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ