विधानसभा संयोजक रूप में एड रवि व्यास को मिली एक और जिम्मेदारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भायंदर। मीरा भायंदर शहर बीजेपी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में अच्छे कार्यों को देखते हुए पार्टी हाईकमान द्वारा उन्हें मीरा भायंदर, 145 विधानसभा के संयोजक के रूप में एक और नई जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महा विजय 2024, लोकसभा प्रवास योजना के अंतर्गत उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
इस बारे में पूछे जाने पर एडवोकेट रवि व्यास ने कहा कि वे दी गई नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। वे दी गई जिम्मेदारी को पूरे मनोयोग के साथ निर्वहन करेंगे। विधानसभा में हर बूथ को मजबूत करने और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |