 |
महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव मनाते लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी सार्इं तेजा सीलम के नेतृत्व में सोमवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत लिंग असमानता को समाप्त करने के लिए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन करने और समाज में व्याप्त कुरीति कि लड़कों के जन्म पर खुशी मनाई जायेगी लड़कियों की नहीं, के उद्देश्यों को लेकर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ.संदीप सिंह, एएससीयू प्रभारी एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा कहा किया गया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा लगातार किये जा रहे कन्या जन्मोत्सव से समाज में नई चेतना आई है और अब बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाये जाने हेतु जनमानस प्रेरित हो रहा है। महिला चिकित्सालय में जन्मी 15 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हे बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को केक व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी। कार्यक्रम में जिला समन्वयक सुश्री प्रतिभा सिंह एवं श्रीमती बबीता, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई मुरलीधर गिरि व कम्प्यूटर आपरेटर वन स्टाप सेन्टर सुनील कुमार उपस्थित रहे।
 |
विज्ञापन |
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|