जौनपुर: राष्ट्र सेविका समिति ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राष्ट्र सेविका समिति के तत्त्वाधान में माता जीजाबाई शाखा हरदीपुर द्वारा होली मिलन समारोह का हर्षोल्लास के साथ भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संघचालक डा. सुभाष सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मात्रृ शक्तियों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को बचपन से ही अपने देश, धर्म संस्कृति और परंपरा के विषय में बताएं, जिससे वे आगे चलकर राष्ट्र भक्त नागरिक बन सके साथ ही देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। होली का पर्व हमें जाति बंधनों से मुक्ति एवं आपसी प्रेम का संदेश देता है।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग युवा तबला वादक शिवेश त्रिपाठी, असिस्टेंट प्रो. डॉ. अनीता त्रिपाठी, संरक्षिका मती किरन सिंह, जिला संपर्क प्रमुख सुचिता सिंह, स्वयंसेवक रंगीले, मुख्य शिक्षिका नेहा, माही, शिवांश त्रिपाठी, नगर सह मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पर्यावरण प्रमुख नारायण चौरसिया, नीलू आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रसिद्ध गणिताचार्य डॉ. कीर्ति सिंह, प्रज्ञा प्रवाह के विभाग संयोजक संतोष त्रिपाठी, डॉ. अजय दुबे, डॉ. बबिता सिंह, ममता ममता साहू, डा. अंजना सिंह, प्रीति गुप्ता, रागिनी गुप्ता, पं. रजनीकांत द्विवेदी, रंजना दुबे, प्रभावती, प्रेमलता सिंह, जिला निधि प्रमुख अंजू सिंह, जिला समन्वयक वंदना सरकार, भारत विकास परिषद से शिव गुप्ता, गणेश साहू, पंकज सिंह, अतुल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, ध्रुव कुशवाहा, शरद साहू, डॉ.ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, दिनेश गुप्ता इत्यादि जनपद के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |