जौनपुर: वसुधैव कुटुंबकम् एवं सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का पोषक एवं समर्थक रहा है ब्राह्मण: प्रो. अखिलेश्वर शुक्ला | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। आचार्य चाणक्य महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन तारापुर कालोनी स्थित "विनायक सदन" में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से आचार्य चाणक्य एवं राजा यादवेन्द्र दत्त जी के तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर किया गया। श्रीराम आसरे द्विवेदी ने उपस्थित जनों को स्थापना काल से अभी तक के कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए संस्था को आगे और गतिशीलता की आवश्यकता पर बल दिया।
वहीं दिवानी बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष पं ब्रजनाथ जी ने पूर्व में कराये ग्ए जनेऊ संस्कार एवं सामुहिक विवाह जैसे कार्यों की पुनरावृत्ति पर बल दिया। पूर्व महामंत्री गौरीशंकर मिश्र ने वर्तमान में हो रहे विषाक्त वातावरण पर गहरा रोष ब्यक्त करते हुए सामाजिक सौहार्द में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ब्राह्मणों से आगे आने का आवाहन किया।
देश प्रदेश में ब्राह्मण विरोधी कुचक्र से सावधान करते हुए श्री वशिष्ठ नारायण शुक्ल ने संघर्ष की स्थिति में सठम साठ्यम समाचरेत की नीति अपनाने पर जोर दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला पूर्व प्राचार्य/विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान, राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर ने कहा कि-"सनातन ब्यवस्था में ब्राह्मण सदैव से बसुधैव कुटुंबकम् एवं सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का पोषक एवं समर्थक रहा है। समाज में आ रही विकृति एवं विखंडन को दूर करने में भी समाज के समझदार बुद्धिजीवियों खासकर ब्राम्हणों को महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने की आवश्यकता है।"
भारत विश्व गुरु बने इसके लिए अपनी परम्परा, संस्कृति, सभ्यता एवं सौहार्द को बनाए रखने में अहम भूमिका की अपेक्षा है। अन्य वक्ताओं ने आपद काल में महारानी लक्ष्मीबाई, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक सहित अनेक वीर सपूतों के वीर गाथा का विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम का शानदार संचालन कर रहे प्रख्यात साहित्यकार कवि श्री सभाजीत प्रखर ने समाज निर्माण एवं राष्ट्रीय विकास में ब्राह्मण समाज की अहम भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि जब जब राष्ट्रीय स्मिता को क्षति पहुंचाने वाली शक्तियां सक्रिय हुई हैं- ब्राह्मण जगा है और अपने पौरुष बल का लोहा मनवाया है।
धन्यवाद ज्ञापन अशोक तिवारी ने किया। उपस्थित जनों में स्वामी श्याम महाराज, डॉ श्याम सुन्दर उपाध्याय, सर्वश्री रविप्रकाश पांडेय, विनोद तिवारी, जगदीश उपाध्याय, हरिप्रसाद द्विवेदी एडवोकेट, रविन्द्र द्विवेदी, सुनील तिवारी, विनोद पाठक आदि रहे। अंत में सभी ने एक दुसरे को अबीर-गुलाल का तिलक लगाएं। होली मिलन कार्यक्रम उत्साह सहित सम्पन्न हुआ।


![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)