जौनपुर: भारत विकास परिषद के अध्यक्ष चुने गये शिवकुमार | #NayaSaveraNetwork
![]() |
चुनाव प्रक्रिया के बाद खड़े परिषद के सदस्य। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारत विकास परिषद के नवीन सत्र के लिए एक बैठक का आयोजन प्रकल्प प्रमुख गणेश साहू के आवास पर हुई। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता एव स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित एव दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम गीत के साथ बैठक की शुरु वात की। शाखा अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आए काशी प्रांत से प्रांतीय पर्वेक्षक प्रवीण पटेल का स्वागत कर नवीन सत्र के लिए चयन प्रकिया के बारे में बताया। प्रांतीय पर्यवेक्षक के सम्मुख संपन्न हुए नवीन सत्र के लिए अध्यक्ष पद पर शिव कुमार गुप्ता सचिव पद गणेश साहू एव कोषाध्यक्ष पद पर पंकज सिंह को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चयनित किया। मुख्य अतिथि प्रवीण पटेल ने सभी नवीन दायित्व धारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया और कहा कि परिषद मूल रूप से 5 सूत्र जिसमे संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण पर कार्य करती है। सत्र हिंदी नव वर्ष चैत्र नवरात्र से शुरू होता है। जनपद शाखा हमेशा से सभी सूत्रों पर अच्छा कार्य करती रही है। आगे भी कार्य अच्छे से अच्छा हो नवीन दायित्व धारियों से यही अपेक्षा है। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष लोकेश साहू,पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता,भृगुनाथ पाठक,प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख अतुल जायसवाल,अवधेश गिरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सतेंद्र अग्रहरी,प्रदीप जायसवाल,गौरव मौर्य,आशुतोष सिंह,अजय श्रीवास्तव,रमेश श्रीवास्तव,अतुल सिंह,राहुल पांडे,प्रतिमा गुप्ता सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे। संचालन सचिव दिलीप जायसवाल ने किया।