 |
केराकत में रूट मार्च निकालते सीओ व आरएएफ। |
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत/जफराबाद जौनपुर। क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा व कोतवाल संजय कुमार वर्मा ने रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के साथ नगर में रूट मार्च किया। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि आगामी होने वाले पर्व रामनवमी, रमजान व नगर निकाय के होने वाले चुनाव के मद्देनजर नजर यह रूट मार्च किया गया है। जनता में आपसी सौहार्द ,व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों व अवांछनीय तत्वों में भय खौफ पैदा करने के उद्देश्य से रूट मार्च किया गया है। क्राइम इन्स्पेक्टर दिग्विजय सिंह भी रूट मार्च में शामिल रहे। जफराबाद संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत कजगांव में मंगलवार को पुलिस तथा रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने रूट मार्च किया। जिसके जरिए आम लोगों को संदेश दिया कि वे निडर होकर रहें। प्रशासन उनके साथ है। एसआई धनंजय राय व अजय कुमार तथा रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट के नेतृत्व में पूरे कस्बे में फोर्स ने रूट मार्च किया।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ