नया सवेरा नेटवर्क
टोल प्लाजा पर ब्रोक फेल होने से हुई घटना
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर शुक्रवार की शाम को ब्रोक फेल होने के कारण ट्रक ने तीन कारो को टक्कर मार दिया। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाने के चक्कर में इधर उधर भागने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ की तरफ से एक ट्रक वाराणसी की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि अचानक उक्त टोल प्लाजा के पहले ट्रक का ब्रोक फेल हो गया। ट्रक ने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देने के लिए खड़े तीन कार को टक्कर मार दिया। ट्रक की स्पीड सम्भवत चालक ने धीरे कर लिया था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था जो जानलेवा बन जाती। टोल प्लाजा के प्रबन्धक तिलक सिंह ने तत्काल दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटवा दिया।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ