जौनपुर: प्राथमिक शिक्षा में शिक्षामित्रों की भूमिका अहम:उदयभान | #NayaSaveraNetwork
![]() |
परिजनों को सहायता राशि देते बीईओ व अध्यक्ष। |
नया सवेरा नेटवर्क
मृतक शिक्षामित्र के परिजनों को दी गई सहायता राशि
जौनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुश्वाहा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में शिक्षामित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षामित्र भी अध्यापकों की तरह पूरी तनमयता के साथ देश का भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं। वे शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय महिमापुरडीह पर मृतक शिक्षामित्र आशा मौर्य के परिजनों को सहायता राशि प्रदान करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिया गया निपुण लक्ष्य समय रहते ही हासिल कर लिया जायेगा। इसमें अध्यापकों के साथ शिक्षामित्र भी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। ऐसी ही एक कर्मठ कत्र्वय योगी शिक्षामित्र आशा मौर्या भी थी। भले ही आज वोह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा बच्चों को दी गई शिक्षा आज भी सराहनीय है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्षा सरोज कुमार सिंह ने कहा कि मृतक शिक्षामित्र आशा मौर्य आज भी अन्य शिक्षामित्रों के लिए प्रेरणा का रुाोत हैं भले ही वोह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन जिस तरीके से शिक्षा के प्रति उनका जुझारू रवैया था उसे भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर मृतक शिक्षामित्र आशा मौर्य के पति काम्ता प्रसाद व पुत्री को 21 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई। गौरतलब हो कि 2006 में नियुक्त उक्त शिक्षामित्र की विगत वर्ष आकस्मिक मौत हो गई थी। इस मौके पर अलीआला खान, महेंद्र कुमार यादव, रजनीश उपाध्याय, नरेंद्र कुमार यादव, राजेश प्रताप यादव, एकता गुप्ता, शकुंतला निगम, शकुंतला यादव के अलावा शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष अच्छेलाल गौतम व विवेक कुमार और ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |