गर्मियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गलत खानपान के कारण वजन बढ़ने की समस्या आम होती जा रही है, लेकिन बढ़ते वजन से लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार होते हैं। अगर आप भी मोटापा कम करना चाहते हैं, तो गर्मियों का मौसम आपके लिए सबसे खास है। जी हां, इस मौसम में आप आसानी से शरीर में जमी हुई चर्बी को कम कर सकते हैं।
- संतरे का पानी
संतरे का पानी सबसे अच्छा डिटॉक्स वाटर है, जिसका सेवन आप गर्मियों में कर सकते हैं। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। इसके लिए पानी की बोतल में संतरे के स्लाइस मिलाएं, फिर इस पेय का सेवन करें।
- मेथी का पानी
गर्मियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह मेथी का पानी पी सकते हैं। यह वजन घटाने में मददगार है। इसके लिए रात में मेथी के बीजों को पानी में भिगो दें, सुबह बीज निकालकर खाली पेट पानी पी लें। वेट लॉस जर्नी में मेथी दाना का पानी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
- छाछ
खाना खाने के बाद सभी छाछ पिना पसंद करते हैं। यह एक हेल्दी ड्रिंक है, जो पाचन शक्ति के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, ये आंत के लिए लाभदायक हैं। गर्मी के मौसम में वजन कम करने के लिए भी आप छाछ का सेवन कर सकते हैं। चाहें तो आप छाछ में नमक और मसाले मिलाकर भी पी सकते हैं।
- नींबू और पुदीना का डिटॉक्स वॉटर
नींबू और पुदीने का डिटॉक्स वाटर सुबह की शुरुआत करने का एक शानदार ऑप्शन है। नींबू और पुदीना सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से नींबू और पुदीना का ड्रिंक पी सकते हैं। इससे गर्मियों में आपका शरीर भी हाइड्रेट रहेगा।
- सेब और दालचीनी का पानी
सेब फाइबर से भरपूर होता है और दालचीनी में कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन दोनों को मिलाकर आप हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं। इसके लिए पानी में सेब और दालचीनी मिलाएं, इससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।


![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)