 |
ग्राम प्रधान को चेक सौंपते प्रधानाचार्य के साथ अन्य। |
नया सवेरा नेटवर्क
तेजीबाजार जौनपुर। गांव के विकास के लिए अब सम्मानित लोग आगे आ रहे हैं जिससे गांव का विकास होना सुनिश्चित लग रहा है। ग्राम पंचायत कठार में पूर्व प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने गांव के विकास के लिए ग्राम प्रधान अवनीश सिंह को 1 लाख 11 हजार रूपये का चेक सौंपा है। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय पर बतौर मुख्य अतिथि के रु प में सम्मिलित हुए थे जहां पूर्व प्रधानाचार्य ने विद्यालय में उच्च स्तरीय कायाकल्प देखते हुए गांव में विकास कार्य को देखते हुए खुश होकर गांव के विकास के लिए ग्राम प्रधान को 1 लाख 11 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। वहीं श्री सिंह ने कहा कि कितने सौभाग्य की बात है जिस विद्यालय में मैं पढ़कर राजस्थान तक सफर किया आज वही विद्यालय में मुख्य अतिथि के रु प में सम्मिलित हुआ। उन्होंने ग्राम प्रधान अवनीश सिंह को बधाई देते कहा कि ऐसे ही कार्य करते रहें ताकि गांव के लोगों का भला व विकास हो सके। ग्राम प्रधान ने स्वयं के नाम से चेक न लेकर ग्राम निधि के नाम से लिया है। ग्राम प्रधान के इस कार्य से गांव व क्षेत्र में भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है। इस मौके पर गांव के अनिल सिंह वीरेंद्र प्रताप सिंह उत्तम सिंह अमित सिंह संतोष सिंह डब्बू अवनी सिंह अमित सिंह सुरेश सिंह लक्की संजीव सिंह आलोक सिंह लल्ला राकेश जायसवाल विजय सिंह अजय सिंह कल्लू सौरभ सिंह गुडलक जनार्दन सिंह दीपक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
 |
विज्ञापन |
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ