नया सवेरा नेटवर्क
मुम्बई। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के द्वारा घोषित पुरस्कारों में वर्ष 2021-22 के लिए एड. राजीव कुमार मिश्र के लोकगीत, मंगलगीत, संस्कार-गीत और ऋतु-गीतों के विविध आयाम लिए हुए काव्यसंग्रह "अवधी आखर" को फणीश्वरनाथ रेणु पुरस्कार (लोकसाहित्य) के प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण) से पुरस्कृत किया गया है।
एड. राजीव मिश्र मूल रूप से जौनपुर (उ.प्र.) से हैं और पिछले बीस वर्षों से मुम्बई में प्रवास करते करते हुए अवधी भाषा की सेवा में लगे हुए हैं। उक्त सम्मान की घोषणा होने पर उत्कृष्ट साहित्यकार एडवोकेट राजीव मिश्र को साहित्यिक क्षेत्र के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं कवि विनय शर्मा दीप सहित मुंबई महानगर के सभी साहित्यकारों एवं साहित्यिक मंचों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ