नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। क्षेत्र की सीमा से सटे दीदारगंज (आजमगढ़) निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी शेख सलाहुद्दीन का 65 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। अंतिम सांस उन्होंने अलीगढ़ में लिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जौनपुर की सीमा से सटे होने के नाते यहां भी शोक व्याप्त हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। गुरु वार की सुबह दस बजे उनके पैतृक गांव की पुश्तैनी कब्रिास्तान में सुपुर्दे-ए .खाक किया जाएगा। वे मौजूदा समय मंे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास संगठन के आजमगढ़ जिलाध्यक्ष थे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव, विधायक कमलाकांत राजभर, पूर्व विधायक आदिल शेख, पत्रकार यूसुफ खान, उलेमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ