नया सवेरा नेटवर्क
मफिया हो रहे मालामाल,विभाग के जिम्मेदार लोग मौन
सरायख्वाजा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 36 नहर की मिट्टी बेच रहे हैं विभागीय कर्मचारी। खनन माफिया नहर का मिट्टी बेचकर मालामाल हो रहे हैं। जानकारी के बाद भी विभागीय अधिकारी मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। इससे हकीकत का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है कि विभाग के लोग किस हद तक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार लोहता गांव के समीप शारदा सहायक खंड 36 नहर की मिट्टी बेच रहे हैं। खनन माफिया नहर का मिट्टी बेचकर मालामाल हो रहे हैं। अगर समय रहते इस पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में नहर कटने का खतरा बन जाएगा और नहर से सटे किसानों के खेत की फसल जलमग्न हो जाऐंगे, इसके बाद भी विभागीय कर्मचारी मौन है शारदा सहायक खंड नहर मेहरावां गांव से बहाउद्दीनपुर जंगीपुर कला,गडैला,लोहता,भकुरा समेत कई अन्य गांव से होकर गुजरती ऐसे में अगर नहर की पटरी कमजोर हो गई। ग्राम वासियों का कहना है कि कई दिनों से मनमानी ढंग से खनन माफियाओं द्वारा नहर की मिट्टी काटकर बेचा जा रहा है अधिकारियों को सूचना मिलने पर खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर व जेसीबी वहां से गायब हो गए। नहर विभाग जेई अवधेश कुमार ने कहा कि बिना अनुमति के मिट्टी निकालने पर कार्रवाई होगी और अपने उच्च अधिकारी से बात करके नोटिस भेज दी जाएगी।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ