नया सवेरा नेटवर्क
- विदेशी श्रद्धालु भी उत्सव के बने साक्षी
मथुरा। उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों होली का उत्सव का मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण की लीला नगरी श्रीधाम वृंदावन में चहुंओर होली पर्व की धूम मची हुई है। ब्रज की होली का आनंद लेने के लिए विदेशी सैलानी भी पहुंचे हैं।
वृंदावन के समीपवर्ती गांव कीकी का नगला में फूलों की होली खेली गई। इस होली के विदेशी भक्त भी साक्षी बने। जर्मनी के रहने वाले स्वामी विश्वानंद महाराज ने सैकड़ों विदेशी कृष्ण भक्तों के साथ फूलों की होली खेली। इसकी अलौकिक छटा देखते बन रही थी।
दोपहर लगभग 12 बजे हरिनाम संकीर्तन और होली के गीतों के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। गायक भी विदेशी भक्त रामदास थे। उन्होंने एक के बाद एक होली के भजन और गीत प्रस्तुत किए तो विदेशी महिलाएं नृत्य करने से पीछे नहीं रहीं।
रामा फार्म में होली महोत्सव की अनुपम छटा देखते ही बन रही थी। जहां एक को देशी भक्त होली की मस्ती में सराबोर थे तो विदेशी कृष्ण भक्तों के साथ विश्वानंद महाराज भी फूलों की होली खेलते नजर आए। अमेरिका, जापान, इंग्लैंड, जर्मन आदि देशों से बड़ी संख्या में विदेशी कृष्ण भक्तों ने गुरु विश्वानंद महाराज के साथ फूलों की होली खेल कर पूरे वातावरण को होली की मस्ती में सराबोर कर दिया।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ