![]() |
मां काली मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। |
नया सवेरा नेटवर्क
दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मंदिरों में रही कड़ी सुरक्षा
जौनपुर। नवरात्र के पांचवे दिन मां शीतला चौकिया धाम एवं मैहर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। आस्था का आलम यह रहा कि चिलचिलाती धूप में भी मां का दर्शन पाने के लिए भक्त घंटों लाइन में अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आये। इन दोनों प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के भी चाकचौबंद व्यवस्था किये गये हैं ताकि दूर दराज एवं गैर जनपदों से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाये। स्काउट गाइड के बच्चे भी श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन में सहयोग कर रहे हैं। नवरात्र में देवी मां का पचरा एवं अन्य भक्ति गीत बजने से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। उधर घरों में कलश की स्थापना करके महिला और पुरूष भक्त विधि विधान से पूजा पाठ कर रहे हैं। नवरात्र में घरों का माहौल भी बदल गया है। सुबह मां का विधि विधान से पूजा पाठ होने के बाद ही लोग अन्न ग्रहण कर रहे हैं। यह सिलसिला नवरात्र के पहले दिन से ही शुरू हो गया है। मां शीतला चौकिया धाम में मुंडन संस्कार भी हो रहा है। मां शीतला चौकिया धाम में आसपास के जिलों से भारी संख्या में भक्त मत्था टेकने के लिए आ रहे हैं। कुछ भक्त चौकिया धाम में मत्था टेकने के बाद मां विन्ध्यवासिनी का दीदार पाने के लिए रवाना हो जा रहे हैं। वहीं नगर के सिटी रेलवे स्टेशन स्थित मां दक्षिणि काली मंदिर में भी दर्शन पूजन के लिए भक्तों का सुबह से ही आवागमन शुरू हो गया था। लोगों ने यहां पर पूजा अर्चना के बाद भगवान से अपनी अपने मन्नतें मांगी।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ