नया सवेरा नेटवर्क
16 घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद किया शव
मीरगंज थाना क्षेत्र के करियांव मीरगंज का था निवासी
मीरगंज जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के करियांव मीरगंज बाजार निवासी 22 वर्षीय शुभम ऊमरवैश्य ने रविवार की देर शाम प्रयागराज के नैनी पुल से छलांग लगा कर आत्म हत्या कर लिया। सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस व गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। करियांव मीरगंज बाजार निवासी दशरथ लाल का बेटा शुभम प्रयागराज रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। दो दिन पूर्व वह घर आकर प्रयागराज चला गया था। रविवार की शाम नैनी पूल से उसने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुची प्रयागराज पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पुल पर मिले उसके बैग में मोबाइल नंबर से परिजनों को जानकारी दी। जानकारी होने पर घर वाले भी मौके पर पहुच कर रोना पीटना शुरू कर दिए। अथक खोजबीन के दौरान देर शाम तक शव बरामद नही किया जा सका। सोमवार की सुबह गोताखोरों ने फिर से शव खोजना शुरू किए तो कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया। जिससे वहां उपस्थित परिजनों में कोहराम मच गया। यमुना नदी में किशोर के छलांग लगाए जाने के पिछे परिजन कोई कारण नही बता सके। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीण व बाजारवासी घटना से स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि उसका व्यक्तित्व सबसे अलग थाऔर वह बहुत सरल स्वभाव का था। छलांग लगाकर आत्महत्या किया जाना लोगो मे एक अबूझ पहेली बनी हुई है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ