जौनपुर: डबल इंजन की सरकार विकास पथ पर है अग्रसर:बीपी सरोज | #NayaSaveraNetwork
![]() |
सीएनजी फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन करते सांसद बीपी सरोज। |
नया सवेरा नेटवर्क
ओम साईं फिलिंग स्टेशन बना क्षेत्र का दूसरा फिलिंग स्टेशन
मड़ियाहूँ जौनपुर। ऊर्जा पेट्रोलियम और गैस के क्षेत्र में भारत सरकार निरंतर विकास कर रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के बचत के लिए सी.एन.जी.गैस पम्प को बढ़ावा दे रही है। यही वजह है कि आज मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के नक्शे में नम्बर एक पर अपना स्थान बना चुका है। भारत की साख बढ़ी है पूरा विश्व आज भारत की तरफ देख रहा है। उक्त बातें सांसद मछलीशहर बीपी सरोज बतौर मुख्य अतिथि ओम साई फिलिंग स्टेशन शिवपुर मड़ियाहूं में सी.एन.जी.गैस पम्प के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश भी विकास के पथ पर अग्रसर है। बतौर विशिष्ट अतिथि मडि़याहूँ क्षेत्र के विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि मडि़याहूं तहसील सी.एन.जी.गैस पम्प का उद्घाटन बहुत ही शुभ है इससे प्रदूषण नहीं फैलता है प्रदेश के 1वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास के कार्यों को विस्तार से बताते हुए कहा कि हम जनता की सेवा में सदैव ही तत्पर है। इसके अलावा सी.एन.जी. गैस पम्प के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक राय और जोनल हेड इंडियन ऑयल विकल्प शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि तहसील मुख्यालय में सी.एन.जी. गैस पम्प का उद्घाटन बहुत ही अच्छा है। इस अवसर पर डॉक्टर प्रेम प्रकाश सिंह,विनय सिंह झगड़ु, अजय मिश्रा, डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉक्टर अरु ण मिश्रा, सूर्य प्रकाश सिंह, डॉ.परमजीत सिंह, विनोद सेठ, ब्राह्मदेव उपाध्याय, साहेब दुबे, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में आए हुए सभी आगंतुकों को जयप्रकाश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
![]() |
| Advt |

%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
%20%E0%A4%AA.jpg)
