वाराणसी: बीएचयू का छात्र अभिषेक एवरेस्ट पर लहराएगा तिरंगा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। बीएचयू के बीए तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार का चयन भारतीय सेना की तरफ से आयोजित विशेष अभियान ‘सोल ऑफ स्टील के लिए हुआ है। अभियान को इसी वर्ष 14 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाई थी।
भारतीय सेना और पूर्व सैनिकों की संस्था ‘क्लॉ ने इस अभियान की शुरुआत की है। इसमें सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र अभिषेक का चयन देश के अंतिम 24 प्रतिभागियों में हुआ है। अभियान के तहत सभी प्रशिक्षुओं को दो महीने की ट्रेनिंग के बाद सात दिन के अभियान पर भेजा जाएगा।
विश्व के अलग-अलग देशों की सात पर्वतारोही टीमें इस अवधि में हिमालय का सर्वोच्च शिखर एवरेस्ट फतह करेंगी। पूरे अभियान पर नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री भी बनाएगा। बीएचयू से पर्वतारोहण के छात्र रहे अभिषेक ने हाल ही में 2 यूपी ईएमई एनसीसी यूनिट के साथ पर्वतारोहण संस्थान दार्जिलिंग से ए-ग्रेड प्राप्त किया। सोल ऑफ स्टील अभियान के तहत ट्रेनिंग के लिए अभिषेक उत्तराखंड रवाना हो चुके हैं।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |