नया सवेरा नेटवर्क
आवश्वासन पर विद्युत कर्मियों ने हड़ताल ली वापस
जौनपुर। विद्युत कर्मचारियों के पूर्णत: हड़ताल के तीसरे दिन विद्युत भण्डार केन्द्र में धरना प्रर्दशन जारी था कि इसी बीच दोपहर में 3 बजे विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के शीर्ष नेतृत्व व ऊर्जा मंत्री के साथ सफल वार्ता एवं विद्युत कर्मचारियों के मांगो का समाधान किये जाने के आ·ाासन पर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा हो गई। धरना प्रर्दशन सभा की अध्यक्षता ई पंकज जायसवाल द्वारा किया गया, जिसमें जनपद के ऊर्जा क्षेत्र के सभी कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं निविदा कर्मियों ने भारी संख्या में भाग लिया। सभा को निखिलेश सिंह द्वारा सम्बोधित किया गया एवं कहा गया कि प्रबन्धन द्वारा विद्युत कर्मियों की मांगो को पूरा करने का वादा किया जाना स्वागत योग्य है तथा समस्त विद्युत कर्मियों को जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने एवं सुचारू रूप से कार्य करने हेतु अनुरोध किया गया। सभा में संजय यादव, सत्या उपाध्याय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये और समझौते का स्वागत करते हुए इसे जल्द से जल्द लागू करने हेतु कहा गया। सभा में ई सुरेन्द्र यादव, ई अशोक कुमार सिंह, ई धर्मेन्द्र मौर्या, ई अनीश कुमार यादव, ई संजय लाल प्रजापति, ई आतिश यादव, ई गुलाब चन्द राम, अ·ानी श्रीवास्तव, विश्राम मौर्या, निधि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, जितेन्द्र, संजय लाल प्रजापति,जितेन्द्र कुमार, मोहन पान्डेय, अमित खरे, सागर श्रीवास्वत, प्रभात पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, कामता यादव, गिरीश यादव, अरविन्द मिश्रा, कमलाकान्त मिश्रा, लक्ष्मीकांत वि·ाकर्मा, विजय चौहान, विजय यादव, सुल्तान, सलीम, प्रीतम श्रीवास्तव संतराम एवं जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं निविदाकर्मी उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ