पट्टीदारी... | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पट्टीदारी...

अगली-बगली घर-दुआर अउर..!

बनल होय दलान-ओसारी...पर...

मन में दूरी कोस भरे कै होय,

बस इहै कहि जात है...पट्टीदारी...

अईन बख़त पै खानपान के,

पाबंदी कै फरमान होय जब जारी

समझ लो भैया पक्की है पट्टीदारी

बात-बात पर भिड़-भिड़ जाए,

युद्ध के होय सदा तैयारी...

बरबादी का हर नुस्खा गढ़ती,

गाँव-देश में यह पट्टीदारी....

बन जाओ तुम यस.पी,डी.एम.

चाहे बन जाओ दण्ड-अधिकारी,

गाँव देश में तुम पर भारी रहेगी,

सदा तुम्हारी पट्टीदारी...

खूब खरीदो जगह-जमीन...तुम...

बना लो संपत कितनो सारी..पर,

गाँव-देश में कभी न होगी,

किलियर खेती-मेड़ तुम्हारी...

कारण इसका बस एक है मित्रों

गाँव-देश की...तुम्हरी पट्टीदारी...

खूब करो तुम मेलजोल..या फिर..

कर लो मन भर खातिरदारी..पर..

गाँव-देश में ऐंठी रहेगी ये पट्टीदारी

हर बीमारी एक तरफ है,

एक तरफ है पट्टीदारी...

कबहुँ न ई सब रहम दिखावे,

घाव करे हरदम भारी...

कदम-कदम पर रगरा ढूँढ़ें,

एक दूजे को देवैं...हरदम गारी,

ऐसी ही होवे पट्टीदारी....

गाँव भरे मा दुइनव घूमे-टहरै,

बनके भले बिलारी...पर...

झूठी शान अउ अकड़ के खातिर,

दुइनौ मन से निबहैं पट्टीदारी...

जिसकी मति है मारी गई,

उसने करी इनकी चाटुकारी...

मिलना-जुलना कछु भी नहीँ है,

सब पर आँख तरेरे पट्टीदारी...

पट्टीदारी गज़ब का पागलपन है,

औ..है...ग़ज़बै दुनियादारी...

व्यथा अनोखी अउर ह न्यारी,

गाँव देश की यह पट्टीदारी...

रिश्तेदारी भले न निबहै...!

खूब..मनोयोग से निभती पट्टीदारी

कैसे कहूँ मैं भईया....?

एक दूजे के नाश करे है,

गाँव-देश में ई पट्टीदारी...

भइया,बात सही एक कहैं जितेंदर

गाँव-देश में हौ उहै सिकंदर

जेकरे घरे के सुख-दुख में,

होय सबकै भागीदारी...

कोई न ऐसा मिले गाँव-देश मा

जो मन से निभाए पट्टीदारी...पर..

एक बात अउर है भइया...!

जैसे जरूरी होत अहै,

दुश्मन से आपन दमखम

होय हमेशा भारी....

वइसै भले न होय दीवार कोई,

न होय कोई चहारदीवारी...पर...

एक बात सही हौ भइया...!

विकास बरे...जरूरी बाहै...

धाकड़ होय परस्पर पट्टीदारी....!

विकास बरे...जरूरी बाहै...

धाकड़ होय परस्पर पट्टीदारी....!



रचनाकार...

जितेन्द्र कुमार दुबे

अपर पुलिस अधीक्षक

जनपद...कासगंज


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*ANJU GILL ACADEMY  An English Medium International School Senior Secondary School- (10+2)  Katghara, Sadar, Jaunpur  PRESIDENTFOUNDER DR. SURYA BHAN YADAV U.S.A.  CBSE Affi. No. 2132420 School Code 70663  The Academy Runby American Professors  SESSION 2023-2024  Our Features  1. Right Balance of Academic & Activities. 2. Wonder - world for pre-primary kids. 3. Excellent Academic Result. 4. Trained & Qualified Teachers. 5. Holistic & Child Friendly Assessment. 6. Adequate resource of Practical Learning. 7. Interdisciplinary & participative learning. 8. Virtual Reality experience. 9. Focus on child's interest. 10. Innovative & exciting world class curriculum. 11. Scholastic & Non Scholastic Activities. 12. Transport with GPS System. 13. Individual Attention. 14. Caring environment teachers with specialized training in early child care education.  Contact 7705012959, 7705012955  Email agacademy5@gmail.com  Website www.agsacademy.com  | #NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ