जौनपुर: रमज़ान के दूसरे जुमा पर मस्जिदों में उमड़ा रोजेदारों का सैलाब | #NayaSaveraNetwork


जौनपुर: रमज़ान के दूसरे जुमा पर मस्जिदों में उमड़ा रोजेदारों का सैलाब | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शिया व सुन्नी समुदाय ने अपनी अपनी मस्जिदों में अदा की नमाज

जौनपुर। रमजान के दूसरे जुमे पर नमाजियों की भीड़ जुमा मस्जिदों मंे उमड़ पड़ी। शुक्रवार की मुस्लिम समाज में विशेष महत्ता है। जुमे की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी शाही अटाला मस्जिद, जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) समेत अलग-अलग मस्जिदों में जमा हुए,जहां उन्होंने रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा की। नगर की प्रमुख शाही अटाला मस्जिद में मौलाना अब्दुर रहीम ने नमाजे जुमा अदा कराई तथा मौलाना आफ़ाक़ ने रमजान की फजीलत बयान की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत और बरकतों का महीना होता है,इसमें मुस्लिम लोग विशेष तरह की नमाज तरावीह अलग से अदा करते हैं। यह नमाज केवल रमजान माह में ही पढ़ाई जाती है। वहीं दूसरी ओर शाही जामा मस्जिद ( बड़ी मस्जिद) मे मौलाना अबू हुरैरा ने नमाज़ अदा कराई और मुल्क मे अमन व चैन के साथ भाईचारगी बनी रहे इसके लिए विशेष रूप से दुआ मांगी। मदरसा हनिफया नवाब युसूफ रोड मदीना मस्जिद मे  इमाम मौलाना कयामुद्दीन ने नमाज अदा कराई नमाजियों को .खतिाब करते हुए मौलाना कयामुद्दीन ने कहा कि रमजान इबादत के साथ-साथ गुनाहों से बचने का और तोबा करने का महीना भी है। खानकाह मस्जिद मे मौलाना हाफ़जि़ मेराज ने कहा कि रमजान में इबादत के साथ-साथ गरीबों,बेसहारा लोगों के अलावा विधवाओं के लिए मदद करने का भी महीना है।इसके अलावा रमजान के दूसरे जुमा की नमाज शाही क़लिा मस्जिद,झंझरी मस्जिद,लाल दरवाजा मस्जिद,लाल मस्जिद,मोहम्मद हसन मस्जिद,इलाही मस्जिद उर्दू बाजार, आया मस्जिद,आलम मस्जिद,गौशाला मस्जिद,ज़क़रिया मस्जिद,चहारसु मस्जिद,शाही पुल शेर मस्जिद, इंद्रा मार्केट मस्जिद कचहरी मस्जिद, रेलवे स्टेशन मीरपुर मस्जिद,मियांपुर मस्जिद के अलावा आसपास की मस्जिदों में भी अदा की गई और देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई।नगर पालिका की तरफ से दूसरे जुमा को देखते हुए विशेष सफाई की व्यवस्था की गई तथा चूने का छिड़काव कराया गया,मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा की रमजान के महीने मे प्रशासन द्वारा दी जा रही मुलभुत सुविधाएं नमाजियों के लिए आसानियां हो रही है और कई जगह पर हिंदू भाइयों ने मुसलमानों को रमजान की बधाई दी और मुसलमानों ने नवरात्र की हिंदू भाइयों को बधाई दी जो राष्ट्रीय एकता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। इसी क्रम में शिया जामा मस्जिद नवाब बाग़ में जुमे के संबोधन में इमाम ए जुमा मौलाना महफूज़ुल हसन खान ने कहा कि हिंदुस्तान एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के लोगों को अपने-अपने ढंग से उपासना करने एवं उत्सव मनाने का अधिकार है मौलाना ने मुसलमानों से अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम शिक्षा दिलाने की अपील की और कहा कि तालीम से ही देश और समाज का भला होगा रोज़े में कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे किसी को तकलीफ पहुंचे। नगर की शिया जामा मस्जिद के प्रबंधक शेख अली मंजर डेज़ी ने बताया कि मस्जिद में भारी संख्या में नमाजियों ने नमाज़ अदा की और देश और दुनिया में अमन और शांति के लिए दुआ की गई।

*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन




*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ