![]() |
वार्षिकोत्सव समारोह में मंचासीन अतिथिगण। |
नया सवेरा नेटवर्क
व्यापारियों ने अबीर गुलाल लगाकर मनाया होली मिलन
जफराबाद। नगर उद्योग व्यापार मंडल का 21 वाँ वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कस्बे के सभी व्यापारियों ने एक दूसरे को चन्दन गुलाल लगाकर वार्षिकोत्सव के सफल होने पर एक दूसरे को बधाई दी। सुबह में व्यापारी हित के लिये मानस पाठ के सुन्दरकाण्ड का भी आयोजन मन्दिर प्रांगण में किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू ने कहा कि व्यापार एवं व्यापारियों की रक्षा के लिये सदैव समर्पित हूं। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जायेगा। इसी क्रम में जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा कि होली सौहार्दपूर्ण त्योहार है। इसको मिल जुल कर मनाना चाहिये। उद्योगपति संजय सिंह ने कहा कि व्यापारी देश के विकाश में एक स्तम्भ है। नगर अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने कहा कि व्यापार से सम्बन्धित समस्या को सबसे पहले अपने कस्बे के संगठन के समक्ष रखकर निदान कराना चाहिये, जरूरत पड़ने पर जिला मुख्यालय पर सम्पर्क करना चाहिये। पूर्व अध्यक्ष सूबेदार सिंह ने व्यापार मंडल के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरूवात हनुमान प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। आये सभी अतिथियों का व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाकान्त गिरि सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। डॉ रमेश, राधेश्याम बरनवाल, दया पाल, दीपक गुप्ता, मनीष निगम आदि ने माल्यापर्ण किया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व जफराबाद अध्यक्ष उमाकान्त गिरि ने मुख्य अतिथि को स्मति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, चौकी इन्चार्ज आशीष पाण्डे, अन्य अतिथियों का व्यापार मंडल के पदाधिकिरियों द्वारा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। मानस प्रेमी प्रेमचन्द प्रजापति व प्रेमचन्द मास्टर को मुख्य अतिथि द्वारा अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। तेजबहादुर एडवोकेट द्वारा होली गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में संदीप सेठ, अशोक बरनवाल, डॉ सरफराज खान द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक बरनवाल तथा संचालन धनन्जय मिश्र ने किया। इस अवसर पर ई·ारचन्द हलवाई, डॉ राधेश्याम प्रजापति, निसारूल हक, नवनीत बरनवाल, सुशील मोदनवाल, कय्यूम अंसारी, संदीप अग्रहरि, आसिफ, विक्की अग्रहरि, राजेश साहू, दीनदयाल जायसवाल, हुसैद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ