लखनऊ: डा. जीवन सिंह को मिलेगा कुंवरपाल सिंह स्मृति सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। केपीसिंह मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिए जाने वाला कुंवरपाल सिंह स्मृति सम्मान वर्ष 2022 के लिए राजस्थान के लेखक डा. जीवन सिंह को दिया जाएगा। ये घोषणा संस्था की अध्यक्ष नमिता सिंह और जनवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव प्रो. नलिन रंजन सिंह ने की।
डा. नलिन रंजन ने बताया कि डा जीवन सिंह लोक साहित्य के मर्मज्ञ विद्वान हैं और प्रतिष्ठित आलोचक भी। कविता की लोकप्रकृति, कविता और कवि कर्म, शब्द और संस्कृति और कविता की अर्थवत्ता उनकी महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं। लोक में राम और जुरहरा की रामलीला, कौलानी की जंग उनकी लोक साहित्य पर पुस्तकें हैं। कुंवरपाल सिंह स्मृति सम्मान और व्याख्यान का कार्यक्रम 26 मार्च को कैफी आजमी सभागार में होगा।