जौनपुर: प्रधान पद के उपचुनाव का परिणाम घोषित | #NayaSaveraNetwork
![]() |
उप चुनाव में विजयी होने पर जश्न मनाते समर्थक। |
नया सवेरा नेटवर्क
रिक्त पदों पर 2 मार्च को हुआ था उप चुनाव
जौनपुर। जिले में रिक्त प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव का परिणाम शनिवार को ब्लॉक में मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया।
सुइथाकलां संवाददाता के अनुसार। बीते दो मार्च को विकास खण्ड के सवायन ग्राम पंचायत में हुए प्रधान पद पर उपचुनाव में दीपक कुमार अपने प्रतिद्वन्दियों को पराजित करते हुए 551 मतों से विजयी घोषित हुए। दीपक ने प्रधान पद पर कुल 2551मत में से 1216मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी अनीता को 551 मतों से मात देकर विजय प्राप्त किया। जबकि तीसरे प्रतिद्वन्दी के रूप में संजू को 643 मत पर सन्तोष करना पड़ा। मतगणना का कार्य विकासखण्ड मुख्यालय के सभागार में सुबह 8बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तहसीलदार महेन्द्र कुमार सिंह की मौजूदगी में शुरू हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह सहित अन्य थानों की पुलिस बल मतगणना स्थल पर डंटे रहे। दीपक के विजयी होने से समर्थकों में हर्ष का माहौल देखा गया।
मड़ियाहूँ संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड के ग्रामसभा कसनही में प्रधान पद के उप चुनाव में उर्मिला देवी पत्नी श्रीराम कनौजिया 635 मत पाकर विजयी हुर्इं जबकि दूसरे स्थान पर शेषनाथ गौतम पुत्र राम मनोहर को 235 मत पाकर संतोष करना पड़ा। कुल 400 वोटों से उर्मिला देवी विजई हुईं। उपचुनाव में कुल 1701 वोटों में 889 वोट पोल हुआ। जिसमें 400 मतों से उर्मिला देवी ने विजय प्राप्त की।
बदलापुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील के महराजगंज विकास खंड अंतर्गत ग्रामसभा रामनगर ताजनपुर में प्रधान पद के हुए उपचुनाव में प्रमिला देवी 35 वर्ष पत्नी पिंटू 653 मत प्राप्त कर विजई हुई। निशा पत्नी श्यामसुंदर 350 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। प्रमिला देवी 303 मत के अंतराल से विजई हुई। मतगणना का कार्य महाराजगंज ब्लॉक में संपन्न हुआ। यह पद पूर्व प्रधान के मृत्यु हो जाने के कारण रिक्त था। प्रमिला देवी को बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है। उन्हें बधाई देने वाले में उमेश कुमार, बबलू, राकेश कुमार, जगन्नाथ,राजकुमार नवीन, दिवाकर सहित अन्य लोग शामिल रहे।
खेतासराय संवाददाता के अनुसार शाहगंज ब्लॉक के कड़ैला गांव में प्रधान के रिक्त पद के लिए हुए उपचुनाव के बाद शनिवार को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा की गई। कड़ैला गांव के लिए पूर्व प्रधान स्व.कमलेश की पत्नी अनीता प्रधान चुनी गईं। कड़ैला गांव में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में अनीता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनीता पत्नी राजेन्द्र को 132 मतों से पराजित किया। गांव के प्रधान कमलेश बिंद के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया। इसमें तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। दो मार्च को हुए उप चुनाव में 1309 में 925 लोगों ने मतदान किया। शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर मतों की गणना शुरू हुई। इसमें स्व.कमलेश बिंद की पत्नी अनीता 501 मत पाकर विजेता रही। जबकि मनीता 369 मत पाकर उपविजेता बनी। लल्लन बिंद को मात्र 30 मत मिले। 25 मत अवैध पाए गए। आरओ सुरेश कुमार मौर्या ने विजेता को प्रमाणपत्र दिया।

![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)
