नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मीरगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के मीरगंज बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा हिंदू नव वर्ष मनाया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी हिंदुओं को जागृत करने के लिए स्वयंसेवक हिंदू नव वर्ष मनाते है।सभी स्वयंसेवक एक जगह एकत्रित होकर सरसंचालक को प्रणाम करने के बाद पथ संचलन शांति पूर्ण ढंग से निकाले।
क्षेत्र के वरिष्ठ स्वयंसेवक अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के अंत मे जिला प्रचारक प्रभात ने उपस्थित लोगों को सामाजिक समरसता एवं एकता पर विशेष जानकारी दी। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कार्यवाहक नंद रामजी, माता प्रसाद उपाध्याय, अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह,राजेश सिंह,विहिप के प्रखंड मंत्री नागेंद्र पाण्डेय, जिला संयोजक अनिल कौशल, अरविंद मौर्य, बालेश्वर तिवारी, अभिषेक उपाध्याय, सतीश शुक्ला, रंग बहादुर गौतम के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ