जौनपुर: अधिकारियों ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं | #NayaSaveraNetwork
![]() |
चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते अधिकारी। |
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। सूची के अनुसार आयुष्मान कार्ड शतप्रतिशत बन जाना चाहिए अन्यथा संबंधित के खिलाफ़ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उक्त बातें शुक्रवार को स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत धर्मापुर में आयोजित ग्राम चौपाल मे जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने कही। इस मौके पर उन्होंने कोटेदार राजनाथ निषाद को आयुष्मान कार्ड बनवाने में लापरवाही बरतने पर ज्वाइंट बीडीओ सुबासचंद्र को कोटे की जांच करने और स्पष्टीकरण मांगने को कहा। शुक्रवार को स्थानीय विकासखण्ड धर्मापुर के धर्मापुर और विशुनपुर बसवत में ग्राम की समस्याओं और उसके निराकरण हेतु ग्रामचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह और विशुनपुर बसवत में खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर ने की। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि एक अप्रैल से तीस अप्रैल तक गावों में संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा उसमें सभी ग्रामवासी और फील्ड कर्मचारी सहयोग करें। श्री श्रीवास्तव ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, एकल पाइप पेयजल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन योजना, पंचायत कार्यालय से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी। एडीओ एजी राम आज़ाद ने लोगों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं और पैदावार बढ़ाने के उपायों के बारे में बताया। डीडीओ बीबी सिंह ने मंजू मौर्य की शिकायत पर मृतक सरिता देवी पत्नी छोटेलाल के बच्चों को बाल सेवा योजना में लाभ दिलाने का निर्देश सचिव अखिलेश कुमार को दिया। मौके पर चौपाल में आए शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर ज्वाइंट बीडीओ सुबास चंद ,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जेई एमआई प्रेमचंद चौहान, प्रधान जयहिंद यादव, अशोक कुमार, बड़ेलाल यादव, सचिव अखिलेश कुमार, अरविंद यादव, लेखपाल राजेश बीएमएम प्रीतम मौर्य ऋषभ सिंह , यादव प्रिंस, संजय मौर्य राजू, आंगनबाड़ी, आशा अन्य विभागों के कर्मचारी व अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। चौपाल कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |

%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)