![]() |
नगर के मोहल्ला शेषपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन कन्याओं को भोजन करातीं श्रद्धालु महिला। |
नया सवेरा नेटवर्क
हवन पूजन कराकर व्रत का किया गया समापन
जौनपुर। नवरात्र के अंतिम दिन व रामनवमी को नौ दिनों तक घरों में कलशा रखकर मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करने वाले भक्तों ने आज हवन कराकर व्रत का समापन किया। कुछ भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिणा दिया। उधर रामनवमी पर दुर्गा मंदिरों एवं भगवान राम, सीता, लक्ष्मण एवं बजरंग बली के मंदिरों में दर्शन पूजन भी किया गया। नवरात्र के अंतिम दिन अर्थात रामनवमी को पूरा नगर भक्तिमय रहा।
सुइथाकलां संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खंड स्थित अमारी गांव में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी के सौजन्य से श्री रामनवमी के पावन पर्व पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में मर्यादा पुरु षोत्तम भगवान श्री राम का प्राकट्य हुआ था,तब से यह दिन श्री राम नवमी के नाम से वि·ा भर में विख्यात है।राम नवमी के अवसर पर मध्याह्न में मर्यादा पुरु षोत्तम श्री राम के प्राकट्य के समय ''भये प्रगट कृपाला दीन दयाला... की संगीतमय प्रस्तुति के अलावां संस्था के अध्यक्ष दया शंकर पाण्डेय एवं ब्राजेश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से ''चइत के दिन दुपहरिया'' सोहर की अनुपम प्रस्तुति से भगवान के जन्म की खुशी प्रकट की। जन्मोत्सव के उपरांत भारी संख्या में लोगों ने भजन कीर्तन कर भगवान की आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संस्था के सचिव इन्द्र प्रकाश मिश्र,अंकित मिश्र,सौरभ पाण्डेय,गौरव पाण्डेय,सूर्य प्रकाश पाण्डेय,मो.नईम,लालचन्द शर्मा,लालचन्द पाण्डेय,सतीश पाण्डेय,दीपांशु पाण्डेय,अतुल पाण्डेय,प्रखर पाण्डेय,जगन्नाथ पाण्डेय,अमरनाथ पाण्डेय,प्रमोद पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
जलालपुर संवाददाता के अनुसार चैत्र नवरात्र की नवमी पर ग्रामीण अंचल में सभी घरों की माताओं ने देवी पूजन अर्चन विधि विधान से किया। सभी घरों में विद्वान ब्रााह्मणों द्वारा हवन पूजन के साथ देवी के मंत्र नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम: के जाप से वातावरण गुंजायमान हो गया। नौ कन्याओं का पूजन हवन विधि विधान से संपन्न हुआ माताओं ने भोर में उठकर गुलगुला ठोकवा पूड़ी उड़द की दाल एवं चावल का बसीयऊरा प्रसाद माता का चढ़ावा चढ़ाकर लोगों मे प्रसाद वितरित किया। क्षेत्र के संत श्री हडिया बाबा के आश्रम पर वरिष्ठ नागरिक संगठन द्वारा श्रीरामचरितमानस के पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ नागरिको ने श्रीरामचरितमानस का पाठ किया। उक्त अवसर पर मौके पर हितेंद्र उपेंद्र दुबे त्रिलोकी नाथ मिश्र शरद कुमार मिश्र श्री भूषण चंद्रभूषण दुबे विवेका दुबे संतोष सिंह रवि प्रकाश यादव धर्मेंद्र दुबे ओमकारनाथ दुबे समेत क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ