![]() |
पुलिस की गिरफ्त में चारो आरोपी। |
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के लोहिंदा ग्राम सभा में मंगलवार की देर शाम को अज्ञात कारणों से दो पक्षों में कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। जिसमंे एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे। कमाल हुसैन (48) सरफराज अहमद (24) और सितारा बेगम (25) घायल हो गये। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डाक्टरों ने कमाल हुसैन को वाराणसी रेफर कर दिया गया था जहां पर इलाज के दौरान गुरु वार क ी सुबह मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए जिला जेल भेजा। थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि मृतक कमाल हुसैन के पुत्र परवेज अहमद के तहरीर पर शनि सिंह पुत्र राजभान सिंह, सुजीत सिंह पुत्र शेरबहादुर सिंह, तूफानी सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह और रजनीश सिंह पुत्र मन्नान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ