सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि हाल ही में रायपुर में हुए कांग्रेस के 85वें सत्र के दौरान सोनिया गांधी की सेहत में सुधार नहीं हुआ। सोनिया गांधी पर डॉ. अरूप बसु की देखरेख में इलाज चल रहा है। उन्हें दो मार्च यानी गुरुवार को बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। कई मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है।