वाराणसी: यात्रा संस्मरण देश देश परदेश का हुआ लोकार्पण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय काशी घाटवाक विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को टेंट सिटी में यात्रा संस्मरण देश देश परदेश का लोकार्पण हुआ। इस पुस्तक के लेखक साहित्यकार प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल हैं।
अध्यक्षता करते हुए न्यूरो चिकित्सक प्रो. विजयनाथ मिश्र ने कहा कि यह संस्मरण आने वाली पीढ़ी के लिए मूल्यवान है। इसमें देश के विविध स्थानों व भू-दृश्यों का जिस तरह से वर्णन है वह पाठकों को उसे समझने में मदद करेगा। लेखक प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि यात्रा संस्मरण मेरे लिए आत्मपरीक्षा है।
डॉ. महेंद्र कुशवाहा, डॉ. विंध्याचल यादव, छात्रा दर्शिता शुक्ल आदि ने विचार रखे। स्वागत शैलेश तिवारी व संचालन अक्षत पांडेय ने किया। इस दौरान दिवाकर तिवारी, आर्यपुत्र दीपक, मनकामना पथिक, उदय पाल, आलोक गुप्ता, शुभम चतुर्वेदी, शिवम यादव रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |