वाराणसी: सेना में भर्ती के नाम पर ठगी में तीन गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। सेना में अग्निवीर की भर्ती के नाम पर रेपुरा (बलिया) निवासी अंशु यादव से 1.7 लाख रुपये की ठगी में कैंट पुलिस ने शनिवार को तीन शातिरों को इमिलिया घाट से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 70 हजार रुपये और अंशु के शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी बरामद हुए।
कटौना (सिंधोरा) का जयशंकर प्रसाद, गरथमा का विकास मौर्या और गजोखर (फूलपुर) का चंदन कुमार आरोपितों में शामिल हैं। अंशु अग्निवीर भर्ती के लिये वाराणसी आया था। वह मेडिकल में छंट गया। इस बीच उसकी मुलाकात जय शंकर से हुई।
उसने खुद को सेना के कमांडिंग आफिसर का वाहन चालक बताकर पहले हुए दौड़ के आधार पर ही अंशु की भर्ती कराने का झांसा दिया। इसके एवज में 1.7 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी में विकास और चंदन भी शामिल थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में फुलवरिया चौकी प्रभारी सौरभ यादव, उप निरीक्षक मनीष कुमार मिश्रा आदि रहे। बता दें कि
- अग्निवीर भर्ती के दौरान सफाई करता था आरोपित
गिरफ्तार जयशंकर प्रसाद ने अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान यहां रणबांकुरे मैदान व आसपास सफाई करता था। नगर निगम की ओर से संविदा के तौर पर सफाई का काम सौंपा गया था। यहां पांच दिन सफाई की। इसके बाद असफल अभ्यर्थियों को फंसाने लगा।
- खुद भी भर्ती की तैयारी करता था जयशंकर
गिरफ्तार जयशंकर इंटरमीडिएट पास है। वह भी सेना भर्ती की तैयारी करता था लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद सफाईकर्मी का काम करने लगा। चंदन भी इंटरमीडिएट पास है जबकि विकास स्नातक पास है। तीनों असफल युवकों को भर्ती का झांसा देकर ठगने लगे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |