जौनपुर: भगत सिंह नौजवानों के हैं आदर्श:जयप्रकाश कामरेड | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शहादत दिवस पर नगर में हुआ गोष्ठी का आयोजन
जौनपुर। शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव और अवतार सिंह पाश की शहादत दिवस पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता गुरूवार को भगत सिंह व उनके साथियों की 92 वीं शहादत दिवस पर शहीद पार्क सब्जी मंडी में इकठ्ठा होकर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिसके बाद पार्क में एक संगोष्ठी का आयोजन कामरेड जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी का संचालन लालप्रकाश राही ने किया। इस मौके पर कामरेड जय प्रकाश सिंह ने कहा कि इस शोषणकारी दमनकारी पूंजीवादी व्यवस्था के विरु द्ध भगत सिंह अपने छोटे से जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण संघर्ष चला रहे थे उनके संगठन ने उत्तर भारत ही नहीं बल्कि पूरे भारत में विस्तार कर लिया था, भगत सिंह की क्रांतिकारी विचारधारा की लहर उस दौर में गांधी से भी आगे बढ़ गई थी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह आज के परिपेक्ष में भी सबसे महत्वपूर्ण क्रांतिकारी के तौर पर इस युग के नौजवानों के आदशर््ा है। इसी क्रम में कामरेड किरण शंकर सिंह, ने भगत सिंह के विचारों को जनमानस तक फैलाने पर जोर देते हुए कहा कि आज की सरकारें अंग्रजी सरकार और व्यवस्था से कहीं ज्यादा खतरनाक और जन विरोधी है वहीं लाल प्रकाश राही ने संचालन करते हुए भगत सिंह के विचारों को युगांतरकारी विचार की संज्ञा देते हुए कहा कि भगत सिंह वर्तमान पर ही नहीं भविष्य पर भी उनकी बहुत पैनी नज़र रखे हुए थे। समाज व्यवस्था का कोई ऐसा भाग नही है जिस पर उन्होंने अपने विचार न दिये हों। इसी क्रम में कामरेड विजय प्रताप सिंह, कामरेड रामकुमार सिंह ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में सुषमा, सीमा, संतोष, उदय राज, करिश्मा, अंबिका, कुसुम, लालबहादुर, सतवंत सिंह, सुभाष कुशवाह, मिथिलेश मौर्य, शिवभुवन सिंह, समेत अन्य लोग शामिल रहे।
![]() |
| Advt |
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
%20%E0%A4%AA.jpg)
