नया सवेरा नेटवर्क
हिन्दू नव वर्ष पर राष्ट्रीय स्वंय संवक संघ ने किया पथ संचलन
जौनपुर। हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा पथ संचलन क ा आयोजन किया गया। पथ संचलन टीडीपीजी कॉलेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम से शुरू होकर रोडवेज, जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, पॉलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा होते हुए कॉलेज के दक्षिणी गेट से होकर स्टेडियम में जाकर समाप्त हो गया। इस दौरान जगह जगह स्टाल व मंच बनाकर स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर फूल वर्षा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा आज का दिन बहुत गौरव का दिन है। आज ही के दिन भारतीय नव वर्ष प्रारंभ हुआ,सृष्टि की रचना हुई, आर्य समाज की स्थापना हुई, संत झूलेलाल जयंती, चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन और संघ संस्थापक डॉ. केशव का जन्म दिन है।
संघ समाज एवम देश का कार्य निरंतर 98 वर्ष से कर रहा है। संघ का स्वयं सेवक देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। जब हिन्दू समाज संगठित रहेगा तभी देश वि·ा गुरु बनेगा क्योंकि संघ में शक्ति है। यह कलयुग का मंत्र है। यह हमारा सभी का दायित्व है हम अपने पूर्वजों के योगदान को याद रखते हुए अपने कर्तब्यो का निर्वहन करे। अपनी संस्कृति का बचाए रखे। कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में डॉ कैप्टन ने सब को नव वर्ष की शुभ कामना देते हुए कहा कि आप लोग देश व समाज के लिए अच्छा करंे। गीत का प्रस्तुति कारण सुभाष ने किया। पथ संचलन में आगे आगे घोड़े चल रहे थे उसके पीछे बैण्ड बाजा, उसके पीछे संघ के कार्यकर्ताओं की लंबी भीड़ रही। यह पथ संचलन चैत्र नवरात्र में होता है। पथ संचलन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी रही। भारी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवान साथ में चल रहे थे। कार्यकर्ता कदम ताल कदम करते हुए जिस तरह से कतार में चल रहे थे उसे देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। पथ संचलन में ज्ञान प्रकाश सिंह, विभाग प्रचाकर जगदीश, प्रांत गोरक्षा प्रमुख अरविंद, विरेंद्र मौर्य, जिला संघ चालक डॉ.सुभाष सिंह, जिला प्रचारक रजत, जिला कार्यवाह रजनीश, रवीन्द्र सिंह, धर्मवीर, अजय पाठक, मोदनवाल नगर प्रचाकर, आलोक, प्रदीप, अजय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
डोभी संवाददाता के अनुसार नव संवतसर पर अपनी श्रद्धा को साकार करने के लिए डोभी क्षेत्र के सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल पड़े। भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ जुटे सनातनियो ने जय श्रीराम का जयकारा लगाते , हाथ में हिंदू ध्वज लेकर चन्दवक चौराहे पर स्थित चंद्रकेस्वर महादेव मंदिर पर शिव और शक्ति की पूजा-अर्चना किये। भजपा मंडल डोभी की उपाध्यक्ष बीना सिंह के संयोजन में सनातन हिंदू धर्म के प्रति आस्था रखने वालों में उत्साह वर्धन हेतु आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। गांधी पार्क में जुटे श्रद्धालुओं ने अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर निर्माण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
पूजा के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डोभी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार निरंतर देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। भाजपा सरकार ने देश के सभी जाति वर्ग के लोगों के लिए बिना भेद भाव के सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण इस वर्ष रामनवमी के पर्व को मनाने कि प्रेरणा दें रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन को आयोजित इस ध्वजारोहण जुलूस में उपस्थित भीड़ उसी उत्साह का प्रतीक है। इस अवसर पर भाजपा नेता व डोभी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह दादा, रामप्रकाश सिंह, शिवाजी सिंह, परमहंस सिंह , चंद्रिका यादव प्रधान, मृत्युंजय सिंह, बिजेंद्रविक्रम सिंह, पंकज सिंह, सुबास सिंह, वीरेंद्र जोशी, पिंटू सिंह, रितेश सिंह, रिन्टू सिंह, रमेश यादव, महेंद्र प्रजापति, आलोक सिंह, अरु ण सिंह, पुष्पा निषाद, प्रियंका निषाद, गीता, अंजली सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मछलीशहर संवाददाता के अनुसार नवसंवत्सर के अवसर पर आयोजित आरएसएस के कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक और क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश सुरेश ने बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारी आने वाली पीढि़यां अपने नव वर्ष को समझे और जाने, इसलिए हमें श्रद्धा और उल्लास के साथ हिंदू नव वर्ष को मनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने नवरात्रि में मां शैलपुत्री के पूजन को विस्तार पूर्वक बताया। सभी स्वयंसेवकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दिया। बौद्धिक कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अभिलाष पाल (गुरु जी) ने की। उन्होंने अध्यक्षी भाषण में कहा कि हमें अपने भारतीय संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए आने वाली पीढ़ी को इसकी जानकारी अवश्य दें। उक्त कार्यक्रम के पश्चात आर एस एस के स्वयं सेवकों ने जिला प्रचारक प्रभात जी के नेतृत्व में नगर में पथ संचलन किया। पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर से आरंभ होकर नगर के पुरानी बाजार, मंगलबाजार भ्रमण करते हुए पुन: उक्त स्थान पर समाप्त हुआ। इस दौरान नगर में लोगों ने स्वयंसेवकों के ऊपर फूलों की वर्षा किया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र पान्डेय विभाग संपर्क प्रमुख जौनपुर समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। मंच का संचालन नगर कार्यवाह अरविन्द ने किया।
चंदवक संवाददाता के अनुसार नव संवत्सर के अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी व उपाध्यक्ष भाजपा मंडल डोभी वीना सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंदवक बाजार में केसरिया झंडा संग पथ संचलन किया। इस दौरान जगह जगह दुकानों व भवनों पर ध्वज लगाए गए। अंत में गान्धी पार्क में राष्ट्र वंदन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, राम प्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह बबलू,महेन्द्र प्रजापति, मृत्युंजय सिंह, पंकज सिंह, रमेश यादव,पिंटू सिंह, अजय सिंह, संजय गुप्ता, वीरेंद्र जोशी,पुष्पा निषाद, अंजलि,आलोक सिंह, परमहंस सिंह, बिजेन्द्र विक्रम सिंह, रितेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ