महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने 3 सालों का घोषित किया पुरस्कार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • आशुतोष राणा, मनोज मुंतशिर जैसे बड़े नाम भी लिस्ट में शामिल




मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने पिछले 3 साल से लंबित वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. अकादमी ने कुल 123 पुरस्कार घोषित किए हैं, जिसमें 6 अखिल भारतीय जीवन गौरव पुरस्कार, 24 राज्य स्तरीय जीवन गौरव और 93 विधा पुरस्कार हैं. वर्ष 2020-21 के लिए डॉ. विकास दवे को अखिल भारतीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार (एक लाख रुपए), डॉ. अनिल मिश्र को डॉ. राममनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार (एक लाख रुपए) देने की घोषणा की गई. राज्य स्तरीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार (प्रत्येक को 51,000/-) के लिए सुंदर चंद ठाकुर को छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय एकता पुरस्कार , राकेश दुबे को साने गुरु जी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, डॉ. राजेश्वर उनियाल को पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार, डॉ. रेखा शर्मा को डॉ. उषा मेहता हिंदी सेवा पुरस्कार, विलास सूर्यकांत गीते को गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार, अनिल गलगली को कांती लाल जोशी इतर हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार, अनूप जलोटा को व्ही शांताराम ललित कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार, शशि तिवारी को सुब्रमण्य भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार देने की घोषणा की गई. 



इसी प्रकार 2020-21 के लिए विधा पुरस्कार संत नामदेव पुरस्कार (काव्य) के लिए 'इस बार तुम्हारे शहर में' के रचयिता मनीष कुमार मिश्र को स्वर्ण पुरस्कार (35,000/-), जैनेंद्र कुमार पुरस्कार (उपन्यास) के लिए 'जन्नत' के लेखक विनोद नायक को स्वर्ण पुरस्कार, मुंशी प्रेमचंद पुरस्कार (कहानी) के लिए 'बिन मुखौटों की दुनिया' की लेखक डॉ. ज्योति गजभिए को स्वर्ण पुरस्कार, आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार (निबंध) के लिए 'सांकल, सपने और सवाल' की लेखक श्रीमती सुधा अरोड़ा को स्वर्ण पुरस्कार, आचार्य नंद दुलारे वाजपेयी पुरस्कार (समीक्षा) के लिए 'हिंदी उपन्यासों में किन्नर विमर्श' की लेखक डॉ. मधु खराटे को स्वर्ण पुरस्कार, मामा वरेरकर पुरस्कार (अनुवाद) के लिए 'संत तुकाराम के साहित्य का अनुशीलन और अनुवाद' की लेखक डॉ. संध्या शिवराज गर्जे को स्वर्ण पुरस्कार, होमी जहांगीर भाभा पुरस्कार (वैज्ञानिक तकनीकी) के लिए 'दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका' के लेखक कृष्ण कुमार मिश्र को स्वर्ण पुरस्कार, पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार (हिंदी भाषा, भाषा शास्त्र तथा व्याकरण संबंधी लेखन) के लिए 'जनमानस के पक्षधर हिंदी नुक्कड़ नाटक' के लेखक डॉ. पी.वी. कोटमे को स्वर्ण पुरस्कार, विष्णु भावे पुरस्कार (नाटक) के लिए 'बीर-बहूटी' के लेखक अशोक गुजराती को स्वर्ण पुरस्कार, काका कालेलकर पुरस्कार (जीवनी - परक साहित्य) के लिए 'क्यूं उलझे तुम मन?' के लेखक महेंद्र मोदी को स्वर्ण पुरस्कार, बाबूराव विष्णु पराडकर पुरस्कार (पत्रकारिता-कला) के लिए 'समाचार लेखन एवं संपादन' के लेखक डॉ. सिद्राम कृष्णा खोत को स्वर्ण पुरस्कार, सोहन लाल द्विवेदी पुरस्कार (बाल साहित्य) के लिए 'बूंद तथा अन्य कहानियां' के लेखक ताराचंद मकसाने को स्वर्ण पुरस्कार, फणीश्वरनाथ रेणू पुरस्कार (लोक साहित्य) के लिए 'लोक बयार' के लेखक अश्वनी कुमार 'भोला' को स्वर्ण पुरस्कार, शशिभूषण वाजपेयी हिंदी लेखक पुरस्कार (राष्ट्रभक्ति पर आधारित लेखन) के लिए 'हिंदी कविता में राष्ट्रीय चेतना' के लेखक डॉ. ओम प्रकाश दुबे को स्वर्ण पुरस्कार देने की घोषणा की गई.



2021-22 के लिए अखिल भारतीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार (एक लाख रुपए) के लिए चित्रा मुद्गल को महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार, आशुतोष राणा को डॉ. राममनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार देने की घोषणा की गई. इसके अलावा राज्य स्तरीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार (51,000/-) के लिए डॉ. जोगेंद्र सिंह बिसेन को छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, नीरज दवे को साने गुरुजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, डॉ. विजय प्रकाश शर्मा को पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार, डॉ. संतोष कौल को डॉ. उषा मेहता हिंदी सेवा पुरस्कार, डॉ. गणेश सोनाले को गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिंदी लेखक पुरसकार, डॉ. जितेंद्र भाटिया को कांती लाल जोशी इतर हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार, डॉ. शंकर चौधरी को व्ही शांताराम ललिल कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार, ललित सिंह को सुब्रमण्य भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार देने की घोषणा की गई. 


विधा पुरस्कार के लिए संत रामदेव पुरस्कार (काव्य) के लिए 'भीड़ का हिस्सा नहीं' की रचयिता को स्वर्ण पुरस्कार (35,000/-), जैनेंद्र कुमार पुरस्कार (उपन्यास) के लिए 'अभिशप्त श्यामला' के लेखक अजय बनारसी को स्वर्ण पुरस्कार, मुंशी प्रेमचंद पुरस्कार (कहानी) के लिए 'जम्मू कश्मीर, सच तो यही है' की लेखक डॉ. आशा नैथानी दायमा को स्वर्ण पुरस्कार, आचार्य रामचंद्र शुक्ला पुरस्कार (निबंध) के लिए 'मुदिन मन' की लेखक श्रीमती प्रभा मेहता को स्वर्ण पुरस्कार, आचार्य नंद दुलार वाजपेयी पुरस्कार (समीक्षा) के लिए 'समीक्षा की समीक्षा' की लेखक डॉ. रमा बुलबुले को स्वर्ण पुरस्कार, मामा वरेरकर पुरस्कार (अनुवाद) के लिए 'जोगवा' के लेखक गोरख निवृत्ति थोरात को स्वर्ण पुरस्कार, होमी जहांगीर भाभा पुरस्कार (वैज्ञानिक तकनीकी) के लिए 'कण-क्षेपण' के लेखक डॉ. कुलवंत सिंह को स्वर्ण पुरस्कार, पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार (हिंदी भाषा, भाषा शास्त्र तथा व्याकरण संबंधी लेखन) के लिए 'अनुवाद के भाषा वैज्ञानिक आयाम' के लेखक प्रो. डॉ. नानासाहेब यशवंत गोरे को स्वर्ण पुरस्कार, विष्णुदास भावे पुरस्कार (नाटक) के लिए 'आओ अपना देश संवारे' के लेखक डॉ. बालकृष्ण महाजन को स्वर्ण पुरस्कार, काका कालेलकर पुरस्कार (जीवनी - परक साहित्य) के लिए 'मैं सीखता हूं अपने विद्यार्थियों से...' के लेखक डॉ. भगवती प्रसाद उपाध्याय को स्वर्ण पुरस्कार, बाबूराव विष्णु पराडकर पुरस्कार (पत्रकारिता - कला) के लिए 'आईना तो देखा जरा' के लेखक कृष्ण नागपाल को स्वर्ण पुरस्कार, सोहन लाल द्विवेदी पुरस्कार (बालसाहित्य) के लिए 'हृदय की झंकार' की लेखक डॉ. मीरा सिंह को स्वर्ण पुरस्कार, फणीश्वरनाथ रेणु पुरसकार (लोकसाहित्य) के लिए 'अवधी आखर' के लेखक राजीव कुमार मिश्रा को स्वर्ण पुरस्कार, शशिभूषण वाजपेयी हिंदी लेखक पुरस्कार (राष्ट्रभक्ति पर आधारित लेखन) के लिए 'स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी' के लेखक सुरेंद्र कुमार जैन को स्वर्ण पुरस्कार घोषित किया गया.


2022-23 के लिए अखिल भारतीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार (एक लाख रुपए) के लिए डॉ. कन्हैया सिंह को महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार, सुधीर पराडकर को डॉ. राममनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार देने की घोषणा की गई. इसके अलावा राज्य स्तरीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार (51,000/-) के लिए मनोज मुंतशीर को छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, ओमप्रकाश तिवारी को साने गुरुजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार, अभिमन्यू शितोले को पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार, श्रीमती सुलभा कोरे को डॉ. उषा मेहता हिंदी सेवा पुरस्कार, दिलीप करंबेलकर को गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिंदी लेखक पुरसकार, प्रीति सोमपुरा को कांती लाल जोशी इतर हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार, मनोज जोशी को व्ही शांताराम ललिल कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार, इंदिरा किसलय को सुब्रमण्य भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार देने की घोषणा की गई. 


विधा पुरस्कार के लिए संत रामदेव पुरस्कार (काव्य) के लिए 'दरवाजा खोलो बाबा' की रचयिता डॉ. मोनिका शर्मा को स्वर्ण पुरस्कार (35,000/-), जैनेंद्र कुमार पुरस्कार (उपन्यास) के लिए 'कुलक्षिणी' के लेखक हरिश्चंद्र दास को स्वर्ण पुरस्कार, मुंशी प्रेमचंद पुरस्कार (कहानी) के लिए 'मेरी चयनित कहानियां' की लेखक मंजुश्री को स्वर्ण पुरस्कार, आचार्य रामचंद्र शुक्ला पुरस्कार (निबंध) के लिए 'अत्र कुशलम तत्रास्तु' के लेखक संतोष बादल उर्फ संतोष नारायण पांडेय को स्वर्ण पुरस्कार, आचार्य नंद दुलार वाजपेयी पुरस्कार (समीक्षा) के लिए 'प्रदीर्घ कविता और कुआनो नदी' की लेखक डॉ. उषा मिश्रा को स्वर्ण पुरस्कार, 'लम्बी कविता अवधारणा, स्वरूप एवं परंपरा' के लेखक डॉ. अजीत कुमार राय को रजत पुरस्कार (25,000/-), मामा वरेरकर पुरस्कार (अनुवाद) के लिए 'गीतांजलि' की लेखक देवयानी बनर्जी को स्वर्ण पुरस्कार, होमी जहांगीर भाभा पुरस्कार (वैज्ञानिक तकनीकी) के लिए 'डिजिटल हिंदी की यात्रा' के लेखक विजय प्रभाकर नगरकर को स्वर्ण पुरस्कार, पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार (हिंदी भाषा, भाषा शास्त्र तथा व्याकरण संबंधी लेखन) के लिए 'समझ भाषा की' के लेखक डॉ. राम प्रकाश सक्सेना को स्वर्ण पुरस्कार, विष्णुदास भावे पुरस्कार (नाटक) के लिए 'ये आकाश मेरा भी है' के लेखक डॉ. रमेश चन्द्र गुप्ता को स्वर्ण पुरस्कार, काका कालेलकर पुरस्कार (जीवनी - परक साहित्य) के लिए 'लोक हितैषी राजश्री देवी अहिल्याबाई' की लेखक नेहा विलास को स्वर्ण पुरस्कार, बाबूराव विष्णु पराडकर पुरस्कार (पत्रकारिता - कला) के लिए 'हिंदी पत्रकारिता : आलोचनात्मक मंथन' के लेखक प्रो. डॉ. साताप्पा चव्हाण को स्वर्ण पुरस्कार, सोहन लाल द्विवेदी पुरस्कार (बालसाहित्य) के लिए 'खट्ठी मीठी बाल कहानियां' के लेखक समीर गांगुली स्वर्ण पुरस्कार, फणीश्वरनाथ रेणु पुरसकार (लोकसाहित्य) के लिए 'योग दर्शन' के लेखक जयप्रकाश सूर्यवंशी किरण को स्वर्ण पुरस्कार, शशिभूषण वाजपेयी हिंदी लेखक पुरस्कार (राष्ट्रभक्ति पर आधारित लेखन) के लिए 'मलुकी' के लेखक जयराम पंवार को स्वर्ण पुरस्कार घोषित किया गया.

- नवभारत के वरिष्ठ उप सम्पादक डॉ. अजीत राय को मिला रजत पुरस्कार

नवभारत परिवार से जुड़े वरिष्ठ उप सम्पादक व के.सी. कॉलेज में हिंदी के अ. प्रोफेसर डॉ. अजीत राय को उनकी किताब 'लम्बी कविता अवधारणा, स्वरूप एवं परंपरा' के लिए आचार्य नंद दुलार वाजपेयी पुरस्कार (समीक्षा) रजत पुरस्कार देने की घोषणा की गई.

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ