जौनपुर: दो घरों से 25 हजार रूपये नकदी सहित लाखों की चोरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के जगदीशपुर देवाकलपुर गांव निवासी अशोक यादव और राधिका यादव के घर सोमवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने दोनो घरों से 25 हजार रूपये नकद सहित करीब पौने दो लाख रूपये के सोने चांदी के गहने पार कर दिया। जानकारी के मुताबिक चोर सबसे पहले अशोक यादव के घर में पीछे की दीवार के सहारे घुसे और एक कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखा सूटकेस उठा ले गए। सूटकेश में 15 हजार रु पए नकद और सोने की सिकड़ी, अंगूठी, झुमका और चांदी का पायल रखा था। चोर सब कुछ निकाल ले गए जबकि सूटकेय और उसमें रखा कपड़ा छत पर ही छोड़ गए। इसके बाद चोर बगल में स्थित राधिका यादव के घर में घुस गए और एक बक्से में रखा दस हजार रूपये निकाल ले गए। दोनों घरों के लोगों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। चोरी की सूचना पर मुफ्तीगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दोनों घरों के मालिकों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
![]() |
विज्ञापन |