नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। पहाड़ी गांव (मंडुवाडीह) में बरेकाकर्मी की पत्नी को घर में बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में सारनाथ पुलिस ने 20 हजार के इनामी राजकुमार पटेल को फरीदपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। वारदात बीते दिसंबर में हुई थी। आरोपित पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। वह पहड़िया के संजय नगर कॉलोनी का रहनेवाला है।
बरेकाकर्मी विनोद कुमार का आवास पहाड़ी गांव में है। दिसंबर 2022 में उनकी पत्नी नीलम को बंधक बनकर घर में लूटपाट की गई थी। राजकुमार पटेल व उसके साथी मामले में आरोपित हैं। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से वह गाजीपुर व रोहनिया के घमहापुर में छिपकर रह रहा था।
रविवार को किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था। फरीदपुर रिंगरोड पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट के 9500 रुपये व तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह, आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा, हेड कांस्टेबल रामानन्द यादव, रामबाबू आदि थे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ