![]() |
शक्तिधाम में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। |
नया सवेरा नेटवर्क
शक्ति धाम छाछो में चल रहा कार्यक्रम
मछलीशहर जौनपुर। क्षेत्र के छाछो (आनापुर) गांव स्थित शक्ति धाम में मां दुर्गा के 20वें स्थापना दिवस पर शनिवार को माँ दुर्गा का श्रृंगार महोत्सव का आयोजित हुआ। पहले दिन मां का भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। कर्मकांड के विद्वान देवी प्रसाद मिश्र की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। उक्त दुर्गा मंदिर में वर्ष 2003 में माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गयी। आस्था के केंद्र बने इस मंदिर में विधि विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त मां का दशर््ान पूजन करते हैं। नवरात्रि पर्व के दौरान मां के दशर््ान के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा का प्रति वर्ष चार मार्च को स्थापना दिवस पर भव्य श्रृंगार किया जाता है। साथ ही धार्मिक अनुष्ठान भी होता है। अगले दिन हवन पूजन के पश्चात के भंडारे का आयोजन किया जाता है। मां के भव्य श्रृंगार के पश्चात देवी प्रसाद मिश्रा की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चल रहा है, जिसमें श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ जमा है। लोग मां का दशर््ान-पूजन कर कृपा प्राप्ति के लिए मनौती मांग रहे हैं। साथ ही मंदिर पर चल रहे रामचरित मानस के संगीतमय पाठ में भी शामिल हो रहे हैं।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ