पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 11 राशी गोवंश व 3 राशी भैंस बरामद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कृष्णा सिंह
बक्शा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे जुर्म जयराम के रोकथाम के अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 गोपालजी तिवारी, उ0नि0 करमुल्ला अली मय हमराह कर्मचारीगण के नवरात्रि व रमजान शान्ति व्यवस्था ड्यूटी व चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति मामूर थे कि जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि एक आइसर ट्रक में कुछ गौवंश को लादकर ले जा रहे हैं जल्दी करें तो पकड़े जा सकते हैं।
इस सूचना पर थाना बक्शा पुलिस बल द्वारा मुखबिर के बताये हुए आइसर डीसीएम को शिवगुलामगंज हाइवे पर दो नफर अभियुक्तगण सुरेन्द्र यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव ग्राम दूबेचक चपरामऊ थाना बक्शा जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष, शुभम यादव पुत्र भोलेनाथ यादव ग्राम चपरामऊ थाना बक्शा जौनपुर उम्र 30 वर्ष को पकड़ लिया गया तथा उनसे गोवंशों को ले जाने का पास माँगा गया तो अभियुक्तगण द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर का फर्जी हस्ताक्षर व मोहर अंकितशुदा वाहन पास दिखाया गया।
जिसके आधार पर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर आइसर डीसीएम नं0 DD01F9628 में लदे 11 राशी गोवंश व 03 राशी भैंस की बरामदगी कर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 067/23 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना बक्शा पर पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, उ0नि0 गोपालजी तिवारी, उ0नि0 करमुल्ला अली, हे0का0प्रेम बहादुर, हे0का0 मुन्ना यादव, हे0का0 नन्द लाल यादव, हे0का0 रमाशंकर राम, हे0का0आत्मानन्द यादव, का0 शैलेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |

%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)