नया सवेरा नेटवर्क
कृष्णा, सिंह
बक्शा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे वारण्टी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा मु0अ0सं0 66/2023 धारा 363/366/368 भादवि व 7/8/17 पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्तगण विवेक कुमार पुत्र गौतम उम्र 21 वर्ष, गौतम पुत्र बुद्धिराम उम्र 42 वर्ष निवासीगण ग्राम मगरेसर थाना बक्शा जौनपुर को मुखबिर खास की सूचना पर मई मोड़ हाइवे सड़क के किनारे से आज दिनांक 30/03/2023 समय करीब 07.05 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह,उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराही गण शामिल रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ