प्रयागराज: प्रो. हरिदत्त शर्मा को संस्कृत का सर्वोच्च विश्व भारती पुरस्कार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने वर्ष-2021 के लिए शुक्रवार को पुरस्कार की घोषणा कर दी। पुरस्कार के तहत संस्कृत का सर्वोच्च विश्वभारती पुरस्कार प्रयागराज के प्रो. हरिदत्त शर्मा को प्रदान किया जाएगा। संस्थान की ओर से देश के 48 विद्वानों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।
पुरस्कार पाने वालों में प्रो. शर्मा समेत शहर के छह विद्वान शामिल हैं। विजेताओं को 5 लाख रुपए से लेकर 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी होने के बाद शहर संस्कृत विद्वानों ने खुशी व्यक्त किया है। प्रो. शर्मा ने कहा कि विश्व भारती पुरस्कार मिलने से संस्कृत का मान बढ़ा है। यह मेरे लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह संस्कृत की लंबे समय तक सेवा का प्रतिफल है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्कृत विद्वान प्रो. हरिदत्त शर्मा को 5,01000 रुपए का सर्वोच्च विश्व भारती पुरस्कार दिया गया है। गंगा नाथ झा संस्कृत संस्थान के प्रो. राम कृष्ण परमहंस को 51 हजार रुपए का व्यास पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अन्य लेखकों में ऑक्टा अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह, प्रो.विनोद कुमार गुप्त, आकाशवाणी के पूर्व अधिकारी डॉ. राम जी मिश्र और डॉ. राम जी पांडेय को 11 हजार का विविध साहित्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।