जौनपुर: होली के मद्देनजर शांति समिति की हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। कोतवाली परिसर में शनिवार की दोपहर होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी चोभ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
क्षेत्राधिकारी ने बैठक में आए हुए संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि होली हर्ष का पर्व है। प्रेम उल्हास व सद्भावना से इस पर्व को मनाए। अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। परंतु आप भी सचेत रहकर होली का त्योहार मनाए। कोई भी व्यक्ति आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। प्रभारी निरिक्षक सदानंद राय ने कहा कि समाज में आप सभी पुलिस के प्रतिनिधि है। कही भी कोई गडबडी दिखे तो आप तत्काल पुलिस को सूचना दे। जो गलत कर रहा हो उसे समझाने का प्रयास करें। फिलहाल पूरे त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सादे ड्रेस में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। वही उसराभांदी भांदी निवासी एक महिला ने होलिका दहन स्थल बदलने का आग्रह किया। सभासदों द्वारा आवारा मृत पशुओं को अंतिम संस्कार के लिए स्थान चयनित करने की मांग की गई। जिससे बदबू व रोग न फैले। जिसपर उपजिलाधिकारी से वार्ता के दौरान समस्या निस्तारण की बात कही गई। वही होली के अवसर पर पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, साफ सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहां गया। जिसपर नगरपालिका व विद्युत विभाग के प्रतिनिधियों को व्यवस्था दुरु स्त रखने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्र देव यादव, नगरपालिका लिपिक श्री राम शुक्ला, भुवने·ार मोदनवाल, मकसूद हसन, परवेज आलम, गणेश चौहान, सिम प्रकाश अग्रहरी, मुकेश राजभर, सभाजीत राजभर, मनोज मौर्या, कोतवाली अपराध निरिक्षक जनार्दन यादव, उपनिरीक्षक विजय गौड, प्रभुनाथ यादव वरूणेंद्र राय समेत अन्य संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)

