राष्ट्रपति मुर्मू तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मदुरै। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर शनिवार सुबह यहां पहुंचीं। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी राज्य की पहली यात्रा है। सुश्री मुर्मू का यहां हवाईअड्डे पर राज्यपाल आर.एन.रवि, राज्य के आईटी और डिजिटल सेवा मंत्री टी.मानो थंगराज, मदुरै जिले के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वह प्रसिद्ध मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर गईं और पूजा की।

उनके मंदिर में अन्नदानम (भक्तों को मुफ्त भोजन) योजना में भी शामिल होने की संभावना है। राष्ट्रपति ने मंदिर में लगभग 45 मिनट बिताए और इस दौरान उन्होंने मंदिर के तालाब के दर्शन भी किए। मंदिर में पूजा करने के बाद वह कोयंबटूर जाएंगी, जहां वह ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेंगी। सुश्री मुर्मू महा शिवरात्रि समारोह में मुख्य अतिथि होंगी, जिसके दौरान वह ईशा फाउंडेशन में ध्यानलिंग और योगेश्वर लिंग की पूजा करेंगी।

रेसकोर्स के सरकारी गेस्ट हाउस में रात भर रहने के बाद, सुश्री मुर्मू कल हेलीकॉप्टर द्वारा नीलगिरी जिले के कुन्नूर में वेलिंगटन सैन्य केंद्र का दौरा करेंगी और युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर अपना सम्मान व्यक्त करेंगी। वह हेलीकॉप्टर से कोयम्बटूर हवाईअड्डे पहुंचेंगी और वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी। पुलिस ने राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर मदुरै और कपड़ा शहर कोयंबटूर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मदुरै में मंदिर और उसके आसपास पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और एक सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है और बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर और उसके आसपास आठ वाच टावर बनाए गए। राष्ट्रपति के दौरे के तहत कोयम्बटूर में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई। शहर और उपनगरों में पांच हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस ने राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए, दोनों शहरों में ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी है।

*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ