ख्वाबों में जलाएगी! | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ख्वाबों में जलाएगी!

ये जिस्म नहीं है बस  आग बुझाने  के लिए,  

अंतिम है  इसका लक्ष्य  मोक्ष पाने के लिए।  

अपनों  से  जंग  बताओ  कोई  क्या लड़ेगा, 

अगर करो भी  सौदा तो  हार जाने के लिए।


होता है गम  बाढ़ के पानी के  जैसा  दोस्तों,

बस साँसें टिकाए  रखो खुशी पाने के लिए।

तू नहीं जलाए वो मुझे  ख्वाबों में  जलाएगी,

कब  से  पीछे  पड़ी  है घर  बसाने  के लिए।


क्या करूँ मुझे तलब किसी और की लगी,

आती है रोज छत पे मुझे  सताने ले लिए। 

मैं किसी की  शर्तों पे  आखिर  क्यों जिऊँ,

वो आती है  बदन में आग लगाने के लिए।


मैं रात की बदन पे लिखना चाहता हूँ नग्में,

जमाने को  अपनी पहचान बताने के लिए।

गायब  होता जा  रहा है गुफ़्तगू से आदमी,

लम्हें कहाँ बचे अब हँसने -हँसाने के लिए।


जंग की बाहों  में घिरती जा रही ये दुनिया,

धूप तरस रही  है आंगन  में आने के लिए।

कहीं मुरझा न जाए उसके हुस्न का बगीचा,

चलता हूँ उस तपिश से उसे बचाने के लिए।



रामकेश एम.यादव (कवि,साहित्यकार),मुंबई


*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ