BREAKING

जौनपुर: ब्लैक डे पर पौधरोपण कर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: ब्लैक डे पर पौधरोपण कर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पुलवामा हमले की बरसी पर अतुल्य वेल्फेयर ने किया कार्यक्रम

जौनपुर। अल्फावेटज प्री स्कूल देवनगर रु हट्टा मंे जम्मू कश्मीर में चार साल पहले हुए पुलवामा हमले की बरसी पर बुधवार को अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के तरफ से श्रद्धांजली और पौधरोपण का कार्य किया गया।  कार्यक्रम में अब्दुल्ला तिवारी ने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से शहीदों के याद मे पौधरोपण किया गया और कैंडल जलाकर मौन रखकर स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दिया। उर्वशी सिंह ने कहा कि शहीद सैनिकों के सम्मान में उनको श्रद्धांजलि दी गई है और कहा कि आप सबका बलिदान समाज पर ऋण है। इसी क्रम में  ट्रस्ट के दीपक श्रीवास्तव पत्रकार ने कहा कि मां भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन करते है। आप सभी का त्याग और बलिदान हम सभी को आतंकवाद के विरु द्ध एकजुट करता है। इनके परिजनों को भगवान दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। पुलवामा हमले में शहीद जवानों के परिवार वालों को सरकार द्वारा पूरी मदद की जानी चाहिए और समय-समय पर उनके परिवार जनों का भी हाल चाल लेते रहना चाहिए जिससे आने वाले समय में जवानों के परिजनों का मनोबल ऊंचा रहे। आज हम लोग स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों से उन शहीदों की बातों को साझा कर रहे हैं जिससे आने वाले समय में इन बच्चों को अपने देश की रक्षा करने वाले शहीद हुए जवानों को बताने की आवश्यकता ना हो। विद्यालय के प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव  ने कहा कि उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। अमर जौहरी ने कहा कि'पुलवामा में आज के दिन अपनी जान गंवाने वाले हमारे सभी वीर जवानों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. हम उनके और उनके परिवारों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे.' विद्याधर राय विद्यार्थी ने कहा कि आज के ही दिन 2019 में आतंकियों ने पुलवामा में सैनिकों की बस पर आतंकी हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने राज्य के पुलवामा जिले में विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ के जवानों की एक बस को टक्कर मार दी थी और बस से जा रहे सीआरपीएफ जवान इस हमले में शहीद हो गए थे। ज्ञान चंद्र गुप्ता ने कहा कि आज के परिवेश में छोटे बच्चों को अपने देश के बारे में पहले से ही बताने की आवश्यकता है, ट्रस्ट से राधिका सिंह और नागेंद्र नाथ सिंह  सभी आए हुए अतिथि विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा मे  प्रियंका श्रीवास्तव, अदिति श्रीवास्तव, दीक्षा सिंह, निशी मिश्रा, स्नेहा सिंह मुख्यरु प से भी मौजूद रही।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें