जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में एक अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
![]() |
पुलिस की गोली से घायल बदमाश का इलाज करते डॉक्टर |
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। बीते रविवार को दिन दहाड़े एक महिला को घायल करके सोने की चेन छीनकर फरार होने वाले एक बदमाश को पुलिस ने बुधवार की रात एक बदमाश को मुठभेड़ के दरम्यान गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर में दोनों तरफ से कई राउण्ड गोलियां चलाई गई जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी है। मुठभेड़ में मुगराबादशाहपुर, मछलीशहर व मीरगंज थाने की पुलिस टीम शामिल थी। गिरफ्तार बदमाश के ऊपर प्रतापगढ़ और जौनपुर में कुल दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। मौके से उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस के साथ चोरी की बाइक व 44 सौ रु पया नकद बरामद हुआ है। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर नीभापुर रेलवे क्रासिंग के आगे चेकिंग कर रहे थे कि उसी समय प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर व थानाध्यक्ष मीरगंज अपनी-अपनी टीम के साथ आये और अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध में चर्चा होने लगी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 19 फरवरी को धरमपुर के पास महिला को घायल कर चैन लूटने वाले दोनों शातिर अपराधी एक मोटर साइकिल से जंघई से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहें हैं। सूचना पर पुलिस टीम अपने आपको छिपाते हुये जंघई की तरफ से आने वाले व्यक्तियों का इन्तजार करने लगी कि थोड़ी ही देर में जंघई की तरफ से एक मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी। नजदीक आने पर जैसे ही पुलिस टीम द्वारा उस मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया कि बाइक सवार मोटर साइकिल को पुन: मोड़ते हुये पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। मोटर साइकिल सवारो का पुलिस टीम द्वारा करीब 200 मीटर तक पीछा किया गया। जिसमे मोटर साइकिल असन्तुलित हो जाने के कारण दोनो बाइक सवार गिर गये। पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर भी करने लगे। जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी एवं एक गोली प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर के बगल से निकल गयी। आत्मरक्षार्थ चेतावनी देते हुये पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया। जिससे एक बदमाश घायल होकर वही गिर गया। घायल बदमाश से जब कड़ाई से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अतुल गौड़ पुत्र लहरी गौड़ निवासी भूपियामऊ डिहवा, थाना कोतवाली सिटी, जनपद प्रतापगढ़ बताया एवं एक अन्य अभियुक्त रात में अंधेरे का लाभ लेते हुये भागने में सफल रहा। जिसके सम्बन्ध में पूछा गया तो भागने वाले अभियुक्त का नाम उसने सत्यम तिवारी पुत्र सन्तोष तिवारी निवासी रामपुर कला (भाट का पूरा) थाना मछलीशहर, जौनपुर बताया। घायल अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व लूटी गयी चैन को बेंचने के बाद मिला हिस्से का पैसा नगद 44 सौ रु पये व चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर संबंधित धारा में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। जारी विज्ञप्ति में पुलिस ने दावा किया है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी से जनपद में इस तरह के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। इस संबंध मे थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त काफी शातिर किस्म का अंतर्जनपदीय अपराधी है। इसके विरु द्ध अनेक थानों में विभिन्न धाराओं में इसके पूर्व भी दर्जन भर से अधिक मुकदमा दर्ज है। उन्होंने दावा किया कि एक फरार आरोपी को पुलिस टीम द्वारा जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस की संयुक्त टीम में विवेक कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष मंुगराबादशाहपुर किशोर कुमार चौबे, प्रभारी निरीक्षक थाना मछलीशहर बृजेश कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष मीरगंज संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सतहरिया शामिल रहे।

![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)
