BREAKING

आंखें रहेंगी स्वस्थ, रोजाना फॉलो करें ये टिप्स | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। खासकर, मोबाइल और लैपटॉप के स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू किरणें आंखों को अधिक प्रभावित करती हैं। इसके लिए वर्किंग पर्सन को अपनी आंखों का विशेष देखभाल करना चाहिए। लापरवाही बरतने से आंखों की रोशनी कम हो सकती है। इससे दृष्टि शक्ति कमजोर होगी। फिर बहुत जल्द चश्मा पहनना पड़ सकता है। अगर आप भी वर्किंग पर्सन हैं, तो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए ये आसान टिप्स जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं...

अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ और हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो आंखों की एक्सरसाइज करें। इसके लिए आप अपनी आंखों को नियमित अंतराल पर मूव जरूर करें। इस दौरान सबसे पहले स्क्रीन से नजर हटाकर सामने देखें। इसके बाद दाएं लें जाएं और फिर बाएं ले जाएं। इस योग को रोजाना सुबह और शाम कर सकते हैं।

आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना आँखों से जुड़े योग करें। इसके अलावा, डाइट में विटामिन ए रिच फूड्स जरूर शामिल करें। इस एक्सरसाइज में अपनी आंखों को ऊपर से नीचे लाएं। फिर नीचे से ऊपर ले जाएं। इस योग को रोजाना 5 मिनट करें। आप सुबह शाम दोनों समय में कर सकते हैं। इस दौरान पास और दूर देखने का भी योग कर सकते हैं। इससे भी आंखों को फायदा मिलता है।

अगर आप अपनी आंखों को हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो मूविंग आईज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसमें आंखों को गोल-गोल घुमाना होता है। आप किसी भी समय इस योग को कर सकते हैं। इस योग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी आंखें हाइड्रेट रहती हैं।

sअगर आप अपनी आंखों की देखभाल करना चाहते हैं, तो हथेली रगड़ने की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इसके लिए आप अपनी दोनों हथेली को रब करें। इस योग को आप कभी भी कर सकते हैं।

आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पलकों का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए काम के बीच में 1 या 2 मिनट का ब्रेक लें। अब मनः स्थिति को शांत कर लें अब नियमित अंतराल पर (3-5 सेकंड) पर अपनी पलकें झपकाएं। इस योग को करने से भी फायदा मिलता है।

*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें