BREAKING

शैंपू के वक्त न करें ये गलतियां, हो सकती है बाल झड़ने की समस्या | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वैसे तो ऐसा मानते हैं कि मानसून सीज़न में सबसे ज्यादा बाल झड़ते हैं। इसके अलावा सर्दियों में डैंड्रफ की वजह से इनका गिरना जारी रहता है लेकिन अगर आपके बाल बेमौसम भी लगातार झड़ रहे हैं। गुच्छों के रूप में जितनी बार कंघी करो निकल रहे हैं, तो फिर आप हेयर केयर में लापरवाही बरत रही हैं या उनकी केयर सही तरीके से नहीं कर रही हैं। हेयर केयर से मतलब हफ्ते में दो से तीन बार ऑयलिंग कर लेना ही नहीं होता बल्कि ऑयलिंग और शैंपू करने का सही तरीके पर ध्यान देना जरूरी है। गलत तरीके से शैंपू करने से बालों का झड़ना बंद ही नहीं होता। तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...




  • शैंपू के दौरान इन गलतियों से झड़ते हैं बाल 

1. गलती- शैम्पू करते समय बाल को बहुत ज्यादा रगड़ना नहीं है। बालों को अच्छी तरह से गीला कर लें। शैंपू स्कैल्प में लगाएं और फिर हल्के हाथों से बालों में साइड मोशन मसाज करें। ऊपर से नीचे की ओर हाथ ले जाते हुए मसाज दें। इससे बाल कम उलझते हैं। 

2. गलती- शैंपू सीधे स्केल्प पर उड़ेलना भी बाल को ड्राय बनाता है। इसलिए शैंपू को हमेशा हाथ में लेकर उसमें थोड़ा पानी मिलाकर लगाएं। जिससे शैंपू थोड़ा माइल्ड हो जाए और बालों में लगाते ही अच्छा झाग दें। शैंपू गाढ़ा होने पर स्कैल्प पर चिकप जाता है, जिससे स्कैल्प का पीएच बैलेंस बिगड़ जाता है। इससे भी बाल बहुत झड़ते हैं।

3. गलती- शैंपू लगाने के बाद उसे अच्छी तरह धोना भी है। क्योंकि सही तरीके से बाल न धुलने की वजह से भी बाल ड्राय होते हैं और इनका टूटना-गिरना लगातार जारी रहता है।

तो शैंपू करते वक्त इन बातों का ध्यान रखें और शैंपू के बाद बालों में कंडीशनर भी अप्लाई करें। आपके बाल घने और चमकदार नजर आएंगे।


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें